मनोरंजन

Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash के अफेयर की अफवाहों के बीच आया Dhanashree का पहला रिएक्शन, पोस्ट वायरल

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. चहल का उनकी पत्नी और एक्ट्रेस धनश्री से रिश्ता टूट चुका है. कथित तौर पर दोनों ने शादी के 5 साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. इन दिनों क्रिकेटर को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा रहा है जो उनकी करीबी दोस्त आरजे महवश हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भी चहल और महवश को साथ बैठकर मैच देखते हुए देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी जिसके बाद इनके अफेयर की चर्चा भी तेज होने लगी. ऐसी अटकले हैं कि चहल और आरजे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस बीच धनश्री ने तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर ‘Unarchive’ कर दिया है.

धनश्री ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

चहल और आरजे की तस्वीरें सामने आते ही धनश्री ने पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात बयां की. धनश्री ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि ‘औरतों को ब्लेम करना हमेशा से एक फैशन रहा है’. इस पोस्ट के बाद उनके फैंस कह रहे हैं कि धनश्री इस पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में ये कहना चाहती है कि लोग सिर्फ उन्हें तलाक के लिए ही जिम्मेदार मान रहे हैं बल्कि सारी गलती उनकी नहीं हैं.

धनश्री ने अपनी और चहल की तस्वीरों को किया ‘Unarchive’

धनश्री की इस स्टोरी के बाद अब ये बात सामने आ रही है कि उन्होंने आरजे और चहल के अफेयर की खबरों के बीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और चहल की तस्वीरों को ‘Unarchive’ कर दिया लेकिन देखा जाए तो ऐसा नहीं माना जा रहा है क्योंकि धनश्री और चहल की तस्वीरों में देखा जा रहा है कि कुछ हफ्ते पहले यूजर्स ने कमेंट किया हुआ है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि अगर आरजे और चहल के डेटिंग की खबरों के बाद धनश्री ने तस्वीरें ‘Unarchive’की तो कैसे यूजर दो हफ्ते पहले कैसे कमेंट कर पा रहे हैं?

ये भी पढ़ें: Deepika Padukon ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी पोस्ट, देख रणवीर सिंह ने मांगी रहम की भीख, फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

धनश्री को किया गया था ट्रोल

बता दें कि जब युजवेंद्र और धनश्री के रिश्तों में दरार की खबर आई थी तो सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मच गया था. सोशल मीडिया यूजर्स ने धनश्री को खुब भला-बुरा कहा था और उनको जमकर ट्रोल किया था. हर कोई धनश्री को ही तलाक के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा था लेकिन उन्होंने कभी भी एक शब्द नहीं कहा. वहीं तलाक के बाद भी धनश्री खुलकर कुछ नहीं बोल रही है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी बातों को बयां करती हैं.

2020 में हुई थी शादी

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी. दोनों का नाम पॉपुलर कपल की लिस्ट में शामिल किया जाता था, लेकिन अब युजवेंद्र और धनश्री अलग हो चुके हैं. फिलहाल दोनों ने ही तलाक की वजह और इससे जुड़ा कोई अपडेट शेयर नहीं किया है. फैंस को उनकी टिप्पणी का बेसब्री से इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

5 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

42 minutes ago