मनोरंजन

ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में बॉलीवुड ने खोया अपना दिग्गज सितारा

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें घर ले जाया गया था और वहीं से उनका इलाज चल रहा था लेकिन अब उनका निधन हो गया है. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा.

अस्पताल में हुए थे भर्ती

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था. उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. पिछले कुछ समय से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. 31 अक्टूबर को उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 10 नवंबर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी. उस दौरान पूरा परिवार हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल, उनसे मिलने पहुंचा था. सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे सितारे भी उनका हाल-चाल लेने आए थे.

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर 65 साल लंबा रहा. उन्होंने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया था. इसके बाद शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता, धरमवीर, फूल और पत्थर, जुगनू और यादों की बारात जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं. 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनका किरदार चर्चा में रहा था. उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध बयान पर भड़का पाकिस्तान, जानें वहां के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

पर्सनल लाइफ की बात करें तो धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, विजेता और अजीता हैं. दूसरी शादी उन्होंने हेमा मालिनी से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

40 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

45 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

58 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago