मनोरंजन

दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- ‘वो कहीं आस-पास हैं’

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र देओल अपने पुराने साथी और दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को याद कर भावुक हो गए. दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा था ‘ये नुकसान असहनीय है.’

एक नेक और महान इंसान- धर्मेंद्र

मोनोक्रोम तस्वीर के साथ अभिनेता धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “आज का दिन बहुत ही गमनाक और मनहूस है… इसी दिन, मेरे सबसे प्यारे भाई, सभी के प्रिय अदाकार, फिल्म इंडस्ट्री के भगवान, एक नेक और महान इंसान…दिलीप साहब… हमें हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए. यह नुकसान असहनीय है, लेकिन खुद को तसल्ली दे लेता हूं, वो कहीं आस-पास हैं.”

फिल्म पारी में एक साथ

बता दें, दोनों साथ में एक खास बॉन्ड शेयर करते थे, साथ ही धर्मेंद्र उन्हें अपनी प्रेरणा और इंडस्ट्री में मार्गदर्शक मानते थे. दोनों ने साल 1966 में फिल्म ‘पारी’ में साथ में काम किया था, जिसमें दिलीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया.

दिलीप कुमार और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात का जिक्र

कुछ दिन पहले दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाकात दिलीप साहब की बहन फरीदा ने कराई थी. उस मुलाकात के बाद, दोनों एक्टर्स के बीच इतना गहरा रिश्ता बन गया. रिश्ता इतना पक्का था कि धर्मेंद्र दिलीप कुमार से मिलने उनके घर बिना बताए जाने लगे थे.

उन्होंने लिखा, “तब से, धरम जी हमेशा बिना किसी अपॉइंटमेंट के साहब से मिलने चले आते थे. चाहे आधी रात हो या दिन, साहब हमेशा उनका स्वागत करते थे. जब धरम जी को शोहरत और कामयाबी मिली, तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह इसे कैसे संभालें, तब साहब उनके जीवन में रोशनी की किरण बन गए.”

पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में ली आखिरी सांस

दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से साल 1966 में शादी की थी, जो कि उम्र में उनसे काफी छोटी थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत और प्यारा था. दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

3 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

13 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

23 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

54 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

59 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago