मनोरंजन

Diljit Dosanjh संग इस फिल्म में नजर आएंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir, तस्वीर देख फैंस ने पूछा सवाल

Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी कई सारी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ उनकी फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. तो वहीं दूसरी ओर सिंगर की सरदार जी 3 का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं. इस बीच दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर सरदार जी 3 के सेट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दे रही है. हालांकि लोगों की नजरें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर पर पड़ गईं जिसे देखकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं.

दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में दिलजीत दोसांझ डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं जबकि उनके आसपास फिल्म की अन्य स्टारकास्ट नजर आ रही है. एक्ट्रेस नीरू बाजवा सिंगर के साइड में खड़ी हुई है. वहीं उनके पीछे पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर खड़ी नजर आ रही है.

हानिया आमिर पर टीकी लोगों की नजरें

बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने डायरेक्ट हानिया आमिर की तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन फैंस की नजरें हानिया आमिर पर पड़ गई हैं जो बैकग्राउंड में खड़ी हुई हैं. तस्वीर में सिर्फ उनके छोटे बाल और आंखें नजर आ रही हैं. एक अन्य तस्वीर में दिलजीत दोसांझ एक महिला के साथ पोज दे रहे हैं. लोगों का दावा है कि सिंगर हानिया आमिर के साथ पोज दे रहे हैं जिन्होंने काली रंग की साड़ी पहन रखी है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हिना खान ने दी बधाई, PM मोदी को लेकर कही ये बात

फैंस तस्वीरों पर दे रहे रिएक्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन दिया, ‘खूबसूरत चुड़ैलों के साथ जग्गी. ‘सरदार जी 3′ 27 जून को रिलीज हो रही है. टीजर जल्द ही आ रहा है।’ जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों ने उन्हें रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, ‘हमने तुम्हें देख लिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्लैक में हानिया आमिर है.’

भारत में बैन हुए पाक एक्टर्स

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तानी सितारों को पूरी तरह से बैन कर दिया है. यहां तक कि उन स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट को भी बैन कर दिया गया है. फिलहाल हानिया आमिर सरदार जी 3 मं हैं या नहीं इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago