मनोरंजन

चुनावी दंगल में फिल्मी सितारे: थलपति विजय की धमाकेदार एंट्री, जानें राज चक्रवर्ती और सुंदर सी का क्या है हाल?

Elections Result 2026: आज सोमवार, 4 मई है और पूरा देश टीवी स्क्रीन से चिपका हुआ है. वजह साफ है पांच राज्यों के चुनावी नतीजे. राजनीति के इस ‘सुपर मंडे’ में जहां मंझे हुए राजनेताओं की साख दांव पर है, वहीं ग्लैमर जगत के कई बड़े सितारों की किस्मत का फैसला भी आज ही होना है. तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल और केरल तक, चुनावी पिच पर फिल्मी सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है.

आइए एक नजर डालते हैं उन बड़े चेहरों पर, जिन्होंने सिनेमा की चकाचौंध छोड़ चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाई है.

तमिलनाडु: क्या ‘थलपति’ बनेंगे नए ‘MGR’?

सबसे ज्यादा चर्चा दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय की है. अपनी नई नवेली पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के साथ विजय ने राजनीति में ग्रैंड एंट्री मारी है. रुझानों की मानें तो विजय तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर दोनों सीटों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं. पेरम्बूर में तो उन्होंने DMK उम्मीदवार को करीब 13,000 वोटों से पीछे छोड़कर सबको चौंका दिया है. अगर उनकी पार्टी 118 का जादुई आंकड़ा छू लेती है, तो विजय तमिलनाडु की सियासत में जयललिता और एमजीआर जैसे दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ाते दिखेंगे.

ग्लैमर और गठबंधन की अग्निपरीक्षा

दूसरी ओर, कमल हासन इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ रहे. उन्होंने अपनी पार्टी MNM के वजूद को बचाने और DMK गठबंधन को मजबूती देने के लिए इस बार मैदान से बाहर रहकर ‘किंग मेकर’ की भूमिका चुनी है. वहीं, मशहूर निर्देशक सुंदर सी मदुरै सेंट्रल से AIADMK के टिकट पर पिछड़ते दिख रहे हैं, जहां विजय की पार्टी (TVK) के उम्मीदवार ने फिलहाल कब्जा जमाया हुआ है.

पश्चिम बंगाल में राज-सायोनी की अलग-अलग राहें

बंगाल की राजनीति हमेशा से फिल्मी सितारों की फेवरेट रही है. राज चक्रवर्ती, जो बैरकपुर से TMC के सिटिंग विधायक हैं, इस बार मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं. दोपहर तक के रुझानों के मुताबिक, वे भाजपा के कौस्तव बागची से पीछे चल रहे हैं. राज के लिए यह साख की लड़ाई है क्योंकि वे टॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं.

वहीं, सायोनी घोष को लेकर कई लोग कन्फ्यूज थे, लेकिन साफ कर दें कि वे इस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं. जादवपुर से सांसद होने के नाते पार्टी ने उन्हें पूरे बंगाल में प्रचार की कमान सौंपी थी. आज वे पार्टी दफ्तर में बैठकर नतीजों की निगरानी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- रील का आंकड़ा रियल में उतरा! विजय थलापति बने तमिलनाडु के अगले ‘अधिपति’, कौनसा फैक्टर आया काम?

केरल में रमेश पिशारोडी का जादू

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता रमेश पिशारोडी केरल की पलक्कड़ सीट से कांग्रेस (UDF) के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, रमेश करीब 10,000 वोटों की लीड के साथ अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने भाजपा की दिग्गज नेता शोभा सुरेंद्रन को फिलहाल कड़े मुकाबले में पीछे छोड़ रखा है.

नतीजा क्या होगा?

चुनावी समर में फिल्मी सितारों के लिए जनता का प्यार अक्सर वोटों में नहीं बदल पाता, लेकिन थलपति विजय और रमेश पिशारोडी जैसे नामों ने इस मिथक को तोड़ा है. शाम होते-होते यह साफ हो जाएगा कि पर्दे के ये हीरो राजनीति के असली सिकंदर बन पाते हैं या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

40 seconds ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

1 minute ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

8 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

14 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

16 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

23 minutes ago