मनोरंजन

फातिमा ने खुद बताया कि वो किसे कहती हैं ‘प्यार’, आपने देखी दंगल गर्ल की ये पिक्चर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ( Fatima Sana Shaikh)  ने अपने पालतू डॉग ‘बिजली’ के प्रति अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर किया. ‘दंगल’ फेम अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिजली को चूमते हुए एक प्यारी फोटो पोस्ट की. फातिमा ने लिखा, “अपने कुत्ते को चूमने, उसे गुदगुदाने या उसे प्यार से भींचने की जो इच्छा है, साइंस इसे ‘क्यूट एग्रेशन’ कहता है और मैं इसे ‘प्यार’ कहती हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “स्लाइड 2 में उसकी झलक मिलेगी.” इस पोस्ट में एक वीडियो भी शामिल था, जिसमें फातिमा बिजली को प्यार से गले लगाते और उसके माथे पर लगातार चूमते नजर आईं.

‘सैम बहादुर’ की टीम को दी बधाई

बता दें कि फातिमा की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को हाल ही में राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों पर ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ , ‘सर्वश्रेष्ठ मेकअप’ और ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस खास उपलब्धि पर फातिमा ने ‘सैम बहादुर’ की टीम को बधाई दी.

उन्होंने लिखा, “सैम बहादुर’ की टीम को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई! यह वाकई सम्मान की बात है.”

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की निभाई थी भूमिका

डायरेक्टर मेघना गुलजार को धन्यवाद देते हुए फातिमा ने कहा, “मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर और इंदिरा गांधी की भूमिका निभाकर बहुत खुशी हो रही है. हमारी डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम करना एक सपना था और यह मेरे लिए वास्तव में एक अनोखा अनुभव था.” ‘सैम बहादुर’ भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है, जिसमें फातिमा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित और आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है.

आर. माधवन को बताया पसंदीदा को-एक्टर

हाल ही में फातिमा रोमांटिक कॉमेडी ‘आप जैसा कोई’ में आर. माधवन के साथ नजर आई थीं. फातिमा ने सोशल मीडिया पर अपने ‘पसंदीदा को-एक्टर’ की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से माधवन के साथ बिताए कुछ पलों को पोस्ट किया था.

फातिमा ने लिखा, “मैडी और फैटी (खुद को)… माधवन मेरे सबसे पसंदीदा को-एक्टर्स में से एक हैं! आप बहुत काइंड और उदार हैं. यही वजह है कि आपके साथ शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया, और इसके लिए आपका आभार.”

ये भी पढ़े: कैसा रहा ‘मेट्रो…इन दिनों’ के लिए पहला वीकेंड? एक ही दिन में कर ली इतनी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है फिल्म!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago