Bharat Express DD Free Dish

कैसा रहा ‘मेट्रो…इन दिनों’ के लिए पहला वीकेंड? एक ही दिन में कर ली इतनी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है फिल्म!

अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ ने रिलीज के पहले तीन दिन में 15.75 करोड़ की कमाई कर शानदार शुरुआत की है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Metro in Dino Box Office Collection: फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शको की तरफ से काफी तारीफें मिल रही हैं. वहीं समिक्षकों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. इन तारीफों का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है.

ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे कई दिग्गज सितारें शामिल हैं.

फिल्म के लिए अच्छा रहा रविवार का दिन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपयों की कमाई की थी और दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है.

तीसरे दिन के कलेक्शन के देखकर लग रहा है कि फिल्म के लिए रविवार का दिन अच्छा साबित हुआ है. दरअसल ‘मेट्रो…इन दिनों’ ने रविवार (6 जुलाई) को कुल 6.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

अब पूरे तीन दिनों को मिलाकर बात की जाए तो फिल्म ने अब तक कुल 15.75 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है. वहीं अब तक के कलेक्शन को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है.

18 साल पीछे ले जाएगी ये फिल्म

बता दें कि अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी आपको 18 साल पीछे ले जाती है. साथ ही इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर और अनुपम खेर ने एक-एक गाना गाया है.

ये फिल्म अनुराग बसु की साल 2007 में आई फिल्म ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ का ही सीक्वल माना जा रहा है. हालांकि इस बार फिल्म की कहानी कोलकाता के एक परिवार पर गढी गई है.


ये भी पढ़ें- ‘गांधीवाला’ कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read