मनोरंजन

राजस्थान में शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

राजस्थान के भरतपुर में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. यह शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज की गई है. इससे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

यह एफआईआर भरतपुर निवासी कीर्ति सिंह ने दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी, लेकिन कार लेने के पहले ही दिन से उसमें तकनीकी खामियां नजर आने लगीं.

बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. वे उन्हें बार-बार आश्वासन देते रहे कि गाड़ी ठीक हो जाएगी, लेकिन किया कुछ नहीं. बहाना बनाकर उन्हें टालने की कोशिश करते रहते.

सुनवाई न होने से निराश होकर केस लड़ने का लिया फैसला

कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ वाली कार बेची.

शाहरुख खान के विज्ञापनों को देखकर खरीदी कार

पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया. इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कीर्ति सिंह का कहना है कि उन्होंने हुंडई कार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर खरीदी थी. ऐसे में उपभोक्ता का यह भरोसा टूटना सीधे ब्रांड एंबेसडरों की जवाबदेही को भी दर्शाता है.

इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है, ये देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल, शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.


ये भी पढ़ें: Deepika Padukone और Ranveer Singh की बेटी Dua का चेहरा हुआ रिवील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

31 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

47 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago