देश

कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को लैंड स्लाइड होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं. इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए दी है. श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जय माता दी. अर्धकुंवारी में भूस्खलन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं. बचाव कार्य जारी है.”

NDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया. लैंडस्लाइड की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है.

मौसम विभाग ने जताई थी भूस्खलन की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी. प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

दूसरी ओर मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई. अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य की मौत की जानकारी भी मिली है.


ये भी पढ़े: Vice President Race: गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी की निंदा वाले बयान पर देश के पूर्व न्यायाधीशों ने जताई असहमति


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

16 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

25 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

36 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

52 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

55 minutes ago