मनोरंजन

Grammys 2026: केंड्रिक लैमर से लेकर दलाई लामा तक, इस साल किसने बिखेरा ग्रैमी अवॉर्ड में जलवा?

Grammy Awards 2026: म्यूजिक अवार्ड्स के महाकुंभ कहे जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड का 68 वां आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ. जहां दुनिया की म्यूजिक इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक धुरंधरों के बीच जीत की जंग देखने को मिली. लेकिन इस बार भी भारत के लिए निराशा का सिलसिला जारी रहा. अनुष्का शंकर, शक्ति बैंड और चारू सूरी जैसे दिग्गज नाम नॉमिनेट हुए लेकिन कोई अवॉर्ड नहीं जीत सका. हालांकि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को स्पोकन वर्ड कैटेगरी में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला.

बता दें कि पूरे विश्व भर में अलग-अलग संस्कृति और भाषाओं में म्यूजिक की रचना होती है. जिसके बाद कलाकारों अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए बस इस खास मौका का ही इंतजार होता है. इस साल यह महारथ किन कम्पोज़र ने हासिल की इसकी फुल लिस्ट अब आ गई है.

अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर ने मचाया धमाल

अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर ने इस साल सबसे ज्यादा 9 नॉमिनेशन्स हासिल किए और 3 अवॉर्ड अपने नाम किए. बता दें कि बेस्ट रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और बेस्ट एल्बम ऑफ द ईयर उनके नाम रहा. वहीं लेडी गागा 7 नॉमिनेशन्स के साथ दूसरे नंबर पर रहीं. ज्ञात रहे इससे पहले लैमर को कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 27 ग्रैमी पुरस्कार, दो प्राइमटाइम एमी पुरस्कार , एक ब्रिट पुरस्कार , 5 अमेरिकन म्यूजिक पुरस्कार , 7 बिलबोर्ड म्यूजिक पुरस्कार , 11 एमटीवी वीडियो म्यूजिक पुरस्कार और रिकॉर्ड 37 बीईटी हिप हॉप पुरस्कार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ दी प्लेबैक सिंगिंग? उनकी नेक्स्ट पारी पर करीबियों ने कर दिया बड़ा खुलासा

भारत के लिए कैसा रहा ग्रैमी?

ग्रैमी में कई दफा भारत का दबदबा देखने को मिल चुका है. इस कड़ी में कई सारे संगीतकारों ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. जिसमें पंडित रवि शंकर से लेकर जाकिर हुसैन तक को कई दफा ग्रैमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है. इस बार भी भारत से 3 सितारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी. जिसमें पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर, संगीतकार चारू सूरी को उनके योगदान के लिए और शंकर महादेवन-शक्ति बैंड को बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम के लिए नॉमिनेट किया गया था. लेकिन अफसोस यह रहा कि कोई भी भारत के लिए खाता तक न खोल सका.

देखिए पूरी लिस्ट: (Grammy 2026 Full Winners List)

कैटेगरी विजेता
बेस्ट रिकॉर्ड ऑफ द ईयर केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर
बेस्ट एल्बम ऑफ द ईयर बैड बनी – डेबी तिरार मास फोटोस
बेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयर लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम लेडी गागा – मेहेम
बेस्ट ऑडियो बुक / नैरेशन दलाई लामा (पहला ग्रैमी)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट ओलिविया डीन
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड
बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – डिफाइंग ग्रैविटी
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम FKA ट्विग्स – Eusexua
बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा
बेस्ट रॉक एल्बम लिंकिन पार्क – फ्रॉम ज़ीरो
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस यंगब्लड – चेंजेस
बेस्ट रैप एल्बम केंड्रिक लैमर – GNX
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस डोइची – एंग्जायटी
बेस्ट म्यूजिक फिल्म स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम टायलर, द क्रिएटर – डोंट टैप द ग्लास
बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर
बेस्ट R&B परफॉर्मेंस केहलानी – आफ्टर आवर्स
बेस्ट R&B एल्बम लियोन थॉमस – मट
बेस्ट सॉन्ग (विजुअल मीडिया) Golden – K-Pop Demon Hunters

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

23 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

25 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

25 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago