मनोरंजन

Grammy Nominated सिंगर Angie Stone नहीं रहीं, 63 साल की आयु में सड़क दुर्घटना के कारण हुई मौत

Singer Angie Stone Passed Away: ग्रैमी नॉमिनेटेड (Grammy-Nominated) सिंगर एंजी स्टोन (Angie Stone) का शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. वह 63 वर्ष की थीं. वह स्टोन आइकोनिक ऑल-फीमेल हिप-हॉप ट्रायो द सीक्वेंस की सदस्य थीं और अपने हिट गाने “Wish I Didn’t Miss You” के लिए जानी जाती थीं. सिंगर की एक बेटी डायमंड है, जो अभी 41 वर्ष की हैं. उनकी बेटी ने अपनी मां के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मेरी मम्मी चली गईं.’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत निर्माता और स्टोन के मैनेजर वाल्टर मिल्सैप ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि, ‘सुबह लगभग 4 बजे, जिस वाहन में वह यात्रा कर रही थीं, वह पलट गया और फिर एक बड़े ट्रक ने टक्कर मार दी’. वह अलबामा से अटलांटा लौट रही थीं. उन्होंने कहा कि वैन में सवार अन्य सभी लोग जीवित बच गए, लेकिन एंजी स्टोन की मौके पर ही मृत्यु हो गई.

कैसे हुई दुर्घटना?

अलबामा हाईवे पेट्रोल के अनुसार, शनिवार को करीब 4:25 बजे इंटरस्टेट 65 पर 2021 मर्सिडीज-बेंज स्प्रिंटर वैन पलट गई, जिसके बाद 2021 फ्रेटलाइनर कैस्केडिया ट्रक, जिसे टेक्सास के 33 वर्षीय व्यक्ति चला रहे थे, ने उसे टक्कर मार दी. हाईवे पेट्रोल ने पुष्टि की कि एंजी स्टोन को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया. दुर्घटना मोंटगोमरी शहर की सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में हुई. स्प्रिंटर वैन के चालक और उसमें सवार सात अन्य लोगों को इलाज के लिए बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया. दुर्घटना के कारणों की अभी जांच जारी है.

परिवार और दोस्तों की प्रतिक्रिया

स्टोन के मैनेजर ने कहा कि उन्हें यह दुखद समाचार स्टोन की बेटी डायमंड और उनकी लंबे समय तक साथी रहीं “द सीक्वेंस” की सदस्य ब्लॉन्डी से मिला. उहोने कहा कि, “हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमें इतनी भयानक खबर मिलेगी. एंजी स्टोन के बच्चों, डायमंड और माइकल आर्चर ने एसआरजी ग्रुप द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा कि, “हम अभी भी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं और पूरी तरह से टूट चुके हैं.” वहीं स्टोन को शनिवार को सेंट्रल इंटरकॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन (CIAA) पुरुषों की चैंपियनशिप बास्केटबॉल खेल के हाफटाइम शो में प्रदर्शन करना था. खेल के दौरान CIAA के पादरी, जेरोम बार्बर ने उनकी याद में एक मिनट का मौन रखा.

एंजी स्टोन कौन थी?

एंजी स्टोन एक फेमस सिंगर थीं, जिन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत में रॉडनी स्टोन (Rodney Stone) से शादी की. 1984 में उन्होंने अपनी बेटी डायमंड (Angie Stone Daughter Diamond) का स्वागत किया. हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी. 1990 के दशक में स्टोन ने नियो-सोल कलाकार डी ‘एंजेलो (D’Angelo) से विवाह किया और 1998 में उनके बेटे माइकल डी’एंजेलो आर्चर II (Angie Stone Son Michael) का जन्म हुआ.

संगीत और करियर

एंजी स्टोन प्रसिद्ध संगीत समूह “द सीक्वेंस” की सदस्य थीं, जो सुगर हिल रिकॉर्ड्स से साइन होने वाली पहली महिला समूह थी. 1979 से 1985 के बीच इस बैंड ने तीन एल्बम जारी किए, जिनमें “फंक यू अप” जैसे हिट गाने शामिल थे. 1999 में स्टोन ने अपना पहला सोलो एल्बम “ब्लैक डायमंड” रिलीज़ किया, जिसे उन्होंने अपनी बेटी डायमंड के नाम पर रखा था. इसके बाद उन्होंने संगीत के अलावा अभिनय में भी हाथ आज़माया. वह “द हॉट चिक” (2002) और केविन हार्ट की कॉमेडी फिल्म “राइड अलॉन्ग” (2014) जैसी फिल्मों में नज़र आईं.

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Tiger Shroff: जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे का नाम टाइगर रखा, मार्शल आर्ट से जीता दिल; दीं ये हिट फिल्में

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago