Bharat Express DD Free Dish

Happy Birthday Tiger Shroff: जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे का नाम टाइगर रखा, मार्शल आर्ट से जीता दिल; दीं ये हिट फिल्में

Happy Birthday Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ, जो अपनी एक्शन और डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर हैं, आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. वे जल्द ही Baaghi 4 और Housefull 5 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं.

Happy Birthday Tiger Shroff

Happy Birthday Tiger Shroff:  जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अपनी जिम्नास्टिक स्किल्स और बेहतरीन डांसिंग के लिए देशभर में जानें जाते है. 11 साल के करियर में टाइगर ने एक्शन और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्हें मौजूदा पीढ़ी के टॉप डांसर्स में से एक माना जाता है. आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी टीम के बीच केक काट रहे हैं. टाइगर श्रॉफ के हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता केक काटते और उनकी पूरी टीम उन्हें बधाई देती नजर आई. अमित ने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई.”

वीडियो में टाइगर केक काटकर खुद खाते और टीम के साथ हंसी-मजाक करते कैमरे में कैद हुए.

Happy Birthday Tiger Shroff

कैसे पड़ा ‘टाइगर’ नाम?

जन्म से जय हेमंत श्रॉफ, टाइगर को उनके माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ ने बचपन में ही ‘टाइगर’ नाम दे दिया था. इसका कारण यह था कि टाइगर को छोटे बच्चे के रूप में घर के अन्य सदस्यों और मेहमानों को काटने की आदत थी. बाद में, उन्होंने फिल्मों में अपने ऑन-स्क्रीन नाम के रूप में ‘टाइगर श्रॉफ’ को अपनाने का फैसला किया.

अब तक इन फिल्मों में दिखाई हीरोपंती

एक्शन में परफेक्ट होने के साथ ही बेहतरीन डांसर के रूप में फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ के अभिनय करियर पर नजर डालें तो उन्हें साजिद नाडियाडवाला ने ‘Heropanti’ के साथ लॉन्च किया था. फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं. पहली फिल्म में ही उनकी डांसिंग स्किल और अभिनय को सराहा गया. फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही बल्कि फिल्म के लिए टाइगर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

‘Heropanti’ के बाद Tiger ‘War, ‘Bade Miyan Chote Miyan’, ‘Baaghi’, ‘Baaghi 2’, ‘Baaghi 3’, ‘Munna Michael’, ‘Ganapath’, ‘Student of the Year 2’, ‘Heropanti 2’ जैसी फिल्मों में नजर आए. टाइगर जल्द ही एक्शन से भरपूर ‘Baaghi’ की फ्रैंचाइजी ‘Baaghi 4’ में नजर आएंगे. फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे.

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में

ए. हर्षा के निर्देशन में बनी ‘बागी 4’ इस साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है. इस फिल्म के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. जानकारी के अनुसार ‘Baaghi  4’ के अलावा टाइगर के पास ‘Housefull 5’ भी है, जिसमें उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ही अन्य सितारे भी अहम भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें: ‘कन्नप्पा’ मूवी का नया टीजर आया, भगवान शिव के रूप में दिखे ये दो सुपरस्‍टार, झूम रहे फैंस!

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read