देश की युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक विरासत को सहेजते हुए वैश्विक पटल पर नए आयाम गढ़ रही है. इन्हीं युवाओं में शामिल 21 वर्षीय उभरती फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक विशेष शिष्टाचार भेंट की. अनुप्रिया ने नीम करौली बाबा के दिव्य जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का निर्माण कर देश दुनिया में खूब चर्चा बटोरी है.
राष्ट्रपति ने अनुप्रिया नागर के इस रचनात्मक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की है. उन्होंने कहा कि वे युवा भारतीयों की उस नई पीढ़ी का सशक्त चेहरा हैं, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पूरे गर्व के साथ जुड़ी हैं और आधुनिक आत्मविश्वास के साथ भविष्य की दिशा तय कर रही हैं. सिनेमा के शक्तिशाली और प्रभावी माध्यम से प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा जैसे भारत के शाश्वत मानवीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उनके इस प्रयास को राष्ट्रपति ने ‘उद्देश्यपूर्ण Gen Z’ की वास्तविक सोच बताया है.
राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के बाद अनुप्रिया नागर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि महज 21 साल की उम्र में अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के साथ देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति से मिलना उनके लिए एक अविस्मरणीय और कल्पना से परे क्षण है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम वाले बाबा नीम करौली जी के आध्यात्मिक जीवन, उनके संदेशों और लोक कल्याणकारी प्रसंगों को संवेदनशीलता से पर्दे पर उतारती है. श्रद्धालु बाबा नीम करौली को भगवान हनुमान का साक्षात अंश मानते हैं. यह फिल्म आधुनिक दौर की युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों, मानसिक शांति और निःस्वार्थ भाव से सेवा करने के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए अनुप्रिया ने कैंची धाम से लेकर अन्य आश्रमों और भक्तों के अनुभवों पर गहन शोध किया है.
महज 21 साल की उम्र में अनुप्रिया नागर ने आध्यात्मिक सिनेमा के जरिए यह साबित कर दिया है कि आज का युवा वर्ग अपनी परंपरा और संस्कृति को आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया के सामने पेश करने में पूरी तरह सक्षम है. उनकी इस फिल्म में भारत एक्सप्रेस बतौर मीडिया पार्टनर साथ है. इसके लिए उन्होंने कई मौकों पर CMD उपेंद्र राय का आभार जताया है और तहे दिल से इस सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया है.
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…