मनोरंजन

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर की धांसू कमाई, बनाए कई नए रिकॉर्ड

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार समेत 20 एक्टरेस से सजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तूफान ला दिया है. वहीं A और B वर्जन में अलग-अलग क्‍लाइमैक्‍स के ट्विस्‍ट की भी खूब चर्चा हो रही है. फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की और अजय देवगन की रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. यहीं नहीं हाउसफुल 5 ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ठग लाइफ को भी पीछे छोड़ दिया है जो एक दिन पहले 5 जून को सिनेमाघोरों में रिलीज हुई थी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

हाउसफुल 5 ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5 ’ A और B 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अभी तक सैक्निल्क के मुताबिक, 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये फिल्म न सिर्फ फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है बल्कि इसने 2025 में सबसे बड़े ओपनिंग लेने वाली टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर छावा, दूसरे नंबर पर सिकंदर और तीसरे में अक्षय कुमार की ये फिल्म है.

हाउसफुल 5 बनी फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म

सैक्निल्क के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने अभी-अभी इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे करते हुए नंबर वन की गद्दी हासिल कर ली है. फिल्म ने अभी तक 21.92 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने नंबर 1 बनने के लिए हाउसफुल 4 का 19.08 करोड़ रुपये ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

ये भी पढ़ें: Housefull 5 Movie Release: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, पहले ही दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

अक्षय की फिल्म ने रेड का तोड़ा रिकॉर्ड

‘हाउसफुल 5’ ने साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनकर नहीं दिखाया है, बल्कि अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘रेड 2’ के रिेकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है. सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थीय हालांकि ‘हाउसफुल 5’ अभी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है, जिसने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये कमाए थे.

ठग लाइफ का कैसा हाल?

उधर, साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो यह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज से एक दिन पहले 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ठग लाइफ’ ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हुआ है, जो ‘हाउसफुल 5’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के बराबर है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

11 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago