Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान बनाने वाली और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया.
बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. शुक्रवार शाम उन्हें उनके घर में बेहोश पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर ने टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है.
शेफाली की मौत की खबर के बाद उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे सदमे में हैं.
अली गोनी, मिका सिंह, हिमांशी खुराना, कम्या पंजाबी, कश्मीरा शाह समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं.
पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना जिन्हें बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ देखा गया था. उन्होंने भी अपनी दोस्त को खोने का दुख जाहिर किया है.
इतना ही नहीं हिमांशी ने तो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तक लिख दिया कि Bigg Boss का घर ही शापित है.
मीका सिंह ने जब से अपनी दोस्त शोफाली के दुनिया से चले जाने की खहर सुनी तभी से वह बाहद दुखी है.
मिका ने अपना दर्द जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि “अब तक यकीन नहीं हो रहा है”
कम्या पंजाबी और अली गोनी जैसे कलाकारों ने भी कहा कि वो स्तब्ध हैं और शब्दों में अपना दुख बयां नहीं कर पा रहे.
सभी का यही कहना था कि शेफाली बहुत पॉजिटिव और जिंदादिल इंसान थीं. उनकी एनर्जी और मुस्कान सबको याद आएगी.
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. शुरूआती तौर पर मामला कार्डियक अरेस्ट का बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारण सामने आ पाएगा.
घर में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध सामान या चिट्ठी नहीं मिली है. डॉक्टर्स और मेडिकल टीम की शुरुआती जांच के अनुसार मौत का समय शुक्रवार शाम का बताया गया है.
वहीं एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने तक पुलिस ने किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है.
शेफाली के परिवार के लिए यह वक्त बेहद मुश्किल है. उनके पति और बाकी परिजन गहरे सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी लगातार उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं और भावुक पोस्ट लिख रहे हैं.
शेफाली ने अपने करियर में सिर्फ एक गाने से ही नहीं, बल्कि कई म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शोज के जरिए एक खास जगह बनाई थी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और अपने विचार बेझिझक तरीके से रखती थीं.
ये भी पढ़ें- ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, करोड़ों की मालकिन थीं एक्ट्रेस
-भारत एक्सप्रेस
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…