Bharat Express DD Free Dish

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से टूटे दोस्त, कहा- “वो जगह शापित है…”

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला के निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. दोस्तों ने जताया दुख, हिमांशी खुराना ने Bigg Boss को बताया शापित.

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान बनाने वाली और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया.

बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. शुक्रवार शाम उन्हें उनके घर में बेहोश पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर ने टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है.

इंडस्ट्री के साथियों का फूट पड़ा दर्द

शेफाली की मौत की खबर के बाद उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे सदमे में हैं.

अली गोनी, मिका सिंह, हिमांशी खुराना, कम्या पंजाबी, कश्मीरा शाह समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं.

एक्ट्रेस ने Bigg Boss के घर को बताया शापित

पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना जिन्हें बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ देखा गया था. उन्होंने भी अपनी दोस्त को खोने का दुख जाहिर किया है.

इतना ही नहीं हिमांशी ने तो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तक लिख दिया कि Bigg Boss का घर ही शापित है.

Himanshi khurana

कई बड़े सितारों का छलका दर्द

मीका सिंह ने जब से अपनी दोस्त शोफाली के दुनिया से चले जाने की खहर सुनी तभी से वह बाहद दुखी है.

मिका ने अपना दर्द जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि “अब तक यकीन नहीं हो रहा है”

कम्या पंजाबी और अली गोनी जैसे कलाकारों ने भी कहा कि वो स्तब्ध हैं और शब्दों में अपना दुख बयां नहीं कर पा रहे.

सभी का यही कहना था कि शेफाली बहुत पॉजिटिव और जिंदादिल इंसान थीं. उनकी एनर्जी और मुस्कान सबको याद आएगी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. शुरूआती तौर पर मामला कार्डियक अरेस्ट का बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारण सामने आ पाएगा.

घर में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध सामान या चिट्ठी नहीं मिली है. डॉक्टर्स और मेडिकल टीम की शुरुआती जांच के अनुसार मौत का समय शुक्रवार शाम का बताया गया है.

वहीं एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने तक पुलिस ने किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है.

फैंस और परिवार में पसरा मातम

शेफाली के परिवार के लिए यह वक्त बेहद मुश्किल है. उनके पति और बाकी परिजन गहरे सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी लगातार उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं और भावुक पोस्ट लिख रहे हैं.

शेफाली ने अपने करियर में सिर्फ एक गाने से ही नहीं, बल्कि कई म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शोज के जरिए एक खास जगह बनाई थी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और अपने विचार बेझिझक तरीके से रखती थीं.

ये भी पढ़ें- ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, करोड़ों की मालकिन थीं एक्ट्रेस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read