मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं AR रहमान के भी खिलाफ था ‘बॉलीवुड गैंग’! कंगना रनौत ने करण जौहर पर फिर बोला हमला

Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के एक इंटरव्यू से उठे तूफान ने एक बार फिर बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. बॉलीवुड में हावी नेपोटिज्म और कथित गैंग की को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जैसे ही प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू चर्चा में आया, वैसे ही अभिनेत्री कंगना रनौत अपने विरोधियों के खिलाफ हमलावर हो गईं. कंगना ने सीधे-सीधे करण जौहर समेत उस ग्रुप पर हमला बोला है, जिन्हें ‘बॉलीवुड’ गैंग का नाम दिया जाता है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में डेक्स शेफर्ड के मशहूर बॉडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ (Armchair Expert) में कई सनसनीखेज दावे और खुलासे किए. इसमें उनके निजी जीवन से लेकर बॉलीवुड छोड़ने का जिक्र है.

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड (Bollywood) छोड़ने पर अपनी बात कही. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में अच्छे काम नहीं मिल पा रहे थे. इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से वो परेशान हो गई थीं. उन्हें किनारे लगाया जा रहा था. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में उनके स्कीन टोन को लेकर भी आरोप लगाए. प्रियंका ने कहा कि बॉलीवुड में गोरी अभिनेत्रियों को तरजीह दी जाती है.

प्रियंका के समर्थन में उतरीं

प्रियंका चोपड़ा के सनसनीखेज आरोपों के बाद अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. उन्होंने तो सीधे-सीधे मामले में करण जौहर (Karan Johar) और उनके कथित बॉलीवुड गैंग पर ताबड़तोड़ हमले बोले. कंगना ने प्रियंका की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि करण जौहर ने ही प्रियंका को शाहरुख खान की पार्टी में बैन किया था. इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने हिंदी सिनेमा में उनके खिलाफ अफवाह फैलाने का जिक्र किया था.

कंगना ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना

कंगना ने उस ट्वीट को साझा किया जिसमें एआर रहमान के 2020 में दिए गए पुराने बयानों का जिक्र है. इसके मुताबिक हिंदी सिनेमा में काम नहीं करने पर रहमान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “मैं सही फिल्मों को कभी ना नहीं बोलता. लेकिन, मुझे लगता है कि वहां (बॉलीवुड में) मेरे खिलाफ एक पूरा गैंग काम कर रहा है और मेरे बारे में अफवाहें फैला रहा है. हालांकि, यह भी ठीक है. मैं नियति में विश्वास करता हूं. मैं समझता हूं कि हर चीज ईश्वर की मर्जी से मिलती है.”

कंगना रनौत ने इसी बयान के हवाले से ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के नेपोटिज्म पर भी प्रहार किया. उन्होंने तंज भरे लहजे में सेलेब्स के बच्चों को ‘बॉली कीड्स’ कहकर संबोधित किया और उन्हें टैलेंटेड लोगों से जलन नहीं रखने की नसीहत दी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago