मनोरंजन

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

Rachita Ram Fan Pulls Cheek Viral Video: कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अदाकारा और ‘डिंपल क्वीन’ के नाम से लोकप्रिय रचिता राम अपने जन्मदिन के मौके पर एक अप्रत्याशित और असहज कर देने वाली घटना का शिकार हो गईं. 3 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को जब वह अपने बेंगलुरु स्थित आवास के बाहर प्रशंसकों से मिल रही थीं, तभी सेल्फी लेते वक्त एक पुरुष प्रशंसक ने अचानक उनके गाल खींच दिए.

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सेलिब्रिटी और प्रशंसकों के बीच पर्सनल स्पेस और सीमाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

अचानक घटी घटना से हैरान हुईं एक्ट्रेस

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि रचिता बेहद खुशमिजाज अंदाज में अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं और उनके साथ बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान एक युवक उनके करीब आकर सेल्फी लेता है और जाते-जाते अचानक उनके गाल पकड़कर खींच लेता है.

इस अचानक हुए बर्ताव से रचिता कुछ सेकंड के लिए हैरान और असहज नजर आईं, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हुए बाकी फैंस से मिलना जारी रखा.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. अधिकांश यूजर्स ने इसे अनुचित और पर्सनल बाउंड्री का उल्लंघन करार दिया है. एक यूजर ने लिखा, ‘यह सीधे तौर पर उत्पीड़न है. वह भले ही मुस्कुरा रही हों, लेकिन अंदर से बेहद असहज महसूस कर रही होंगी.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘महिला हो या पुरुष, किसी अनजान इंसान को बिना उसकी इजाजत के छूने की बुनियादी तमीज होनी चाहिए.’ हालांकि, कई लोगों ने इतने दबाव के बावजूद रचिता के संयम और परिपक्व व्यवहार की जमकर तारीफ भी की है.

‘कुली’ फिल्म से तमिल सिनेमा में रखा कदम

रचिता राम को हाल ही में लोकेश कनकराज द्वारा निर्देशित और सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर तमिल फिल्म ‘कूर्ली’ में देखा गया था, जिससे उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा है. फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए ‘कल्याणी’ के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों की काफी सराहना मिली थी.

यह भी पढ़ें: मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

29 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

32 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago