मनोरंजन

15Kg Gold तस्करी करते पकड़ी गईं एक्ट्रेस रान्या राव 3 दिन की कस्टडी में, DRI ने कहा- 45 देश घूम चुकीं, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ एक्‍ट्रेस रान्या राव को 14 किलो से ज्यादा सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई हैं. बीते रोज उन्हें बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पकड़ा गया, और अब उन्हें 3 दिन की कस्टडी में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के सुपुर्द किया गया है. यह आदेश इकोनॉमिक ऑफेंस कोर्ट ने जारी किया है.

DRI ने कोर्ट में रान्या के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें यह कहा गया है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती हैं.

अब तक 45 देशों की यात्रा कर चुकी हैं रान्या

जांच एजेंसी (DRI) के अनुसार, रान्या राव के पासपोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक वह अब तक 27 बार दुबई जा चुकी हैं और कुल 45 देशों की यात्रा कर चुकी हैं. DRI का कहना है कि रान्या नियमित रूप से काम नहीं करतीं और उनके पास इतने प्रोजेक्ट नहीं हैं जो इस तरह की विदेशी यात्राओं का कारण हो सकते हैं. एजेंसी ने यह भी सवाल उठाया कि रान्या को इतना सोना कहां से मिला, इसका भुगतान कैसे हुआ, और इसे किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाना था.

परिवारिक पृष्ठभूमि की चर्चा, पिता ने किया किनारा

रान्या राव कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. हालांकि, रान्या की गिरफ्तारी के बाद DGP ने मीडिया के जरिए बयान दिया कि उनका अपनी सौतेली बेटी से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे इस मामले के बारे में मीडिया से जानकारी मिली और मैं हैरान हूं. मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता.”

मीडिया में ये खबरें भी हैं कि रान्या अब अपने पति के साथ अलग रह रही हैं और पुलिस अधिकारी (DGP) के परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है.

3 दिन की न्यायिक हिरासत और आगे की जांच

गिरफ्तारी के बाद रान्या को पहले न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन अब उन्हें 3 दिन की DRI कस्टडी में भेजा गया है. DRI का कहना है कि वे इस मामले की और गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले के संदर्भ में अधिक जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़िए: पेगासस जासूसी मामला— जांच की मांग को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल में करेगा सुनवाई

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago