मनोरंजन

Karan Kundra और Elvish Yadav ने अपने नाम किया ‘लाफ्टर शेफ 2’ का खिताब, उठाते नजर आए चमचमाती ट्रॉफी

Laughter Chefs 2 Winner: एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने कलर्स और जियो हॉटस्टार का कुकिंग रियलटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 (Laughter Chefs 2 Winner) का खिताब अपने नाम कर लिया है. दोनों चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर शो के विनर बन गए हैं. बीते दिन शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें 7 जोड़ियों में से एक ही विनर चुना गया. हालांकि शो में करण और एल्विश और रीम शेख अली गोनी में कांटे की टक्कर देखने को मिली. वहीं स्कोरबोर्ड में किस जोड़ी को कितने स्टार्स म मिले वो भी जारी हो गया है. जहां एल्विश और करण ने 51 स्टार्स जीतकर अपनी जीत दर्त कराई तो वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स को कितने स्टार्स मिले चलिए वो भी जानते हैं. आइए आपको ये भी बताते हैं शो में कौन सी जोड़ी किस नंबर पर रही?

कितना रहा कंटेस्टेंट्स का स्कोर? (Laughter Chefs 2 Winner)

स्कोरबोर्ड के हिसाब से देखा जाए तो ए्ल्विश और करण 51 स्टार्स हासिल कर ये जीत दर्ज कराई. वहीं अली रीम के 38, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के 21, निया शर्मा और सुदेश लहरी के 19, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल के 18, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के 14 और रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के 13 स्टार्स दर्ज किए गए. बता दें पिछले सीजन में अली गोनी की जोड़ी राहुल वैद्य के साथ नजर आई थी और पहले सीजन के विनर भी ये दोनों ही बने थे.

अली और रीम बने रनरअप

शो के विनर के नाम सोशल मीडिया पर पहले ही सामने आ गए थे. दर्शक करण और एल्विश को ही उनकी कुकिंग स्किल की वजह से विनर बता रही थीं. हालांकि ऑडियंस की प्रीडिक्शन सच हुई और करण-एल्विश ही विजेता के तौर पर सामने आए. वहीं पिछले सीजन के विनर रह चुके अली गोनी और उनकी पार्टनर रीम शेख इस सीजन के रनरअप रहे.

ये भी पढ़ें: Kingdom Trailer: अंडरकवर मिशन पर निकले Vijay Deverakonda, ट्रेलर में दिखा दमदार एक्शन और इंटेंस अंदाज़

ट्रॉफी के साथ करण और एल्विश की तस्वीरें आई सामने (Laughter Chefs 2 Winner)

ट्रॉफी के साथ करण और एल्विश की तस्वीरें भी सामने आई हैं. दोनों हाथ में ट्रॉफी लिए बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है. तमाम कंटेस्टेंट के साथ एक ग्रुप फोटो भी सामने आई है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, करिश्मा, अभिषेक कुमार, अली गोनी, रीम शेख, राहुल वैद्य, समर्थ जुयाल भी नजर आ रहे हैं. ये सभी लाफ्टर शेफ शो में शामिल थे. सभी ने लोगों को हंसाने में और खाना पकाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. हालांकि इन सबको पीछे छोड़ते हुए करण और एल्विश ने बाजी मार ली.

शो में कौन-कौन थे शामिल?

शो में 14 सेलेब्स 7 जोड़ियों में नजर आए. इसमें रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, एल्विश यादव-करण कुंद्रा और अली गोनी-रीम शेख थे. वहीं शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते नजर आए.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

10 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

25 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago