मनोरंजन

कौन हैं मीरा नायर, जिनके बेटे ने न्यूयॉर्क में जीता मेयर का चुनाव?

Who Is Meera Nair: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को भारी मतों से जीत मिली है. इसके साथ ही न्यूयॉर्क को उसका पहला मुस्लिम मेयर मिला है. न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में जीत का झंडा लहराने वाले ममदानी उस भारतीय फिल्म निर्माता के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी छाप छोड़ी.

जोहरान ममदानी की माता का नाम मीरा नायर है. वह भारत की मशहूर फिल्म निर्माता हैं. उन्होंने समाज में मौजूद समस्याओं को फिल्म के जरिए लोगों के सामने रखा. उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जो समाज के अलग-अलग तबकों में मौजूद जटिलताओं को दर्शाती हैं.

ओडिशा में हुआ था मीरा नायर का जन्म

मीरा नायर का जन्म 15 अक्टूबर 1957 में ओडिशा के राउरकेला में एक पढ़े-लिखे परिवार में हुआ. मीरा के पिता का नाम अमृत लाल नायर था, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, वहीं उनकी माता एक समाजसेविका थीं. इस बात को समझा जा सकता है कि मीरा जिस तरह की फिल्में बनाती थीं, उसकी प्रेरणा का स्रोत उनके माता-पिता का कामकाज और परिवेश है.

भुवनेश्वर और शिमला से प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर मीरा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस पहुंचीं. डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की. फिर उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली. हालांकि, मीरा ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया.

एक्टिंग से की फिल्मी करियर की शुरुआत

मीरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक्टिंग से की. हालांकि, उन्होंने अभिनय की दुनिया से ज्यादा लेखनी और फिल्मों के निर्माण में रुचि दिखाई. मीरा ने ‘जामा मस्जिद स्ट्रीट जर्नल’ नाम की शॉर्ट फिल्म बनाने के बाद अपने दोस्त सूनी तारापोरवाला के साथ सलाम बॉम्बे नाम की फिल्म बनाई. इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खूब सुर्खियां बटोरीं. यही कारण था कि मीरा की इस फिल्म को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया.

किसी भी भारतीय फिल्म के लिए यह एक बड़ी बात थी. उन्होंने मिसिसिपी मसाला, कामसूत्र: प्रेम की एक कहानी, और मानसून वेडिंग जैसी फिल्में बनाईं. इन फिल्मों में उन्होंने भारतीय प्रवासियों की जिंदगी, नस्लभेद, प्रेम और विवाह जैसे तमाम मुद्दे शामिल किए.

ये भी पढ़ें- Zohran Mamdani Mayor: कैसे शुरू हुआ था अमेरिका में इतिहास दर्ज करने वाले जोहरान ममदानी का राजनीतिक सफर?

इन फिल्मों के लिए मिली खूब सराहना

मीरा को अपनी फिल्मों के लिए खूब सराहना मिली. वहीं उनके कुछ टीवी शोज भी आए, जिनमें ‘ए सूटेबल बॉय,’ ‘क्वीन ऑफ काटवे,’ और ‘वैनिटी फेयर’ जैसी सीरीज शामिल हैं. बता दें कि डिज्नी के ‘क्वीन ऑफ काटवे’ में उन्होंने कहानी भी लिखी है.

मीरा ने मिच एपस्टीन से शादी की थी, जो ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली. 1987 तक उनका तलाक हो गया. फिर 1988 में उनकी मुलाकात भारत-युगांडा के राजनीतिक वैज्ञानिक महमूद ममदानी से हुई, और फिर उन्होंने शादी कर ली. जोहरान ममदानी मीरा और महमूद के बेटे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

20 minutes ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

47 minutes ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

1 hour ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

2 hours ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

2 hours ago