मनोरंजन

Moving in with Malaika: घर के बाहर ‘तलाकशुदा’ का नेमप्लेट क्यों लगाना चाहती हैं मलाइका? ख़ुद बताई वजह

Moving in with Malaika:  बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर छाई हुई हैं. मतलब अब तक लोग मलाइका की फिटेनस पर सरप्राइज थे. उनका डांस लोगों को इंप्रेस करता है. पर किसे पता था कि मलाइका स्टैंअप कॉमेडी भी करना जानती हैं. मलाइका के शो की नई क्लिप सामने आई है. वीडियो में मलाइका तलाक पर बिंदास होकर बोलती दिख रही हैं.

‘तलाकशुदा’ नेमप्लेट लगाना चाहती हैं मलाइका

मॉर्डन जमाने में आज भी तलाक लोगों के लिये एक बड़ा शब्द है. महिलाएं चाहें कितनी ही ऊंची उड़ान क्यों ना भर लेकिन अगर तलाकशुदा हैं, तो लोग सबकुछ भूलकर उसे जज करने लगते हैं. कई बार मलाइका को भी जज किया गया है. मलाइका ने अपने शो पर ‘तलाकशुदा’ होने का जिक्र किया एक्ट्रेस कहती हैं, मैं बिजनेस कर रही हूं, एक मां हूं, एक बेटी हूं, पर लेकिन दुनिया के लिये मैं तलाकशुदा हैं.

ये भी पढ़ें- निर्देशक राज कपूर मेरे आदर्श हैं, अभिनेता राज कपूर नहीं – रणबीर कपूर

इसके आगे वो कहती हैं कि मेरे घर के बाहर ‘तलाकशुदा’ नेमप्लेट होनी चाहिये. मलाइका ने ये भी कहा कि वो मूव ऑन कर चुकी हैं. उनका एक्स मूव कर चुका है, लेकिन आप लोग कब मूव ऑन करेंगे. हंसी-हंसी में मलाइका ने उनके हेटर्स को बड़ा जवाब दिया है. अब समझने वाले एक्ट्रेस की बात को समझ जाएंगे. ना समझने वालों के लिए हम क्या कहें.

अर्जुन संग रिश्ते पर क्या बोलीं मलाइका

इससे पहले मलाइका ने अपने शो पर अर्जुन कपूर को लेकर भी बात कर चुकी हैं. मलाइका ने कहा, मैं ना सिर्फ उम्र में बड़ी हूं, बल्कि खुद से छोटे आदमी को डेट कर रही हूं. ये मेरी हिम्मत है. पर मैं उनकी लाइफ खराब नहीं कर रही हूं. मैं सबसे कहना चाहत हूं कि मैं उनकी जिंदगी तबाह नहीं कर रही हूं.

मलाइका का कहना है कि अर्जुन कपूर स्कूल जाते बच्चे नहीं हैं, जो अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि वो क्लास बंक करके उनके साथ डेट पर चले जाते हैं. वैसे मलाइका में कुछ तो बात है. वरना मजे-मजे में ऐसी गंभीर बातें कह जाना हर किसी के बस की बात नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

12 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

20 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

41 minutes ago