मनोरंजन

Nawazuddin Siddiqui Birthday: फिल्मों में छोटे किरदार से मेन रोल तक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तरह बॉलीवुड पर किया राज

Nawazuddin Siddiqui Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों का नाम लिया जाए तो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा. 19 मई को जन्मे अभिनेता आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ से शुरुआत करने वाले सिद्दीकी ने खुद को बड़े पर्दे पर स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया. अपनी शानदार एक्टिंग के बाद एक जब उन्हें पहचान और दर्शकों का प्यार मिला तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ऐसे में आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फिल्मी करियर पर नजर डालते हैं.

फिल्मों में छोटे किरदार से की शुरुआत (Nawazuddin Siddiqui Birthday)

बता दें, सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में हुआ था. उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ली है. उनकी पहली फिल्म आमिर खान स्टारर ‘सरफरोश’ थी, जो साल 1999 में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनका रोल सामान्य और छोटा था. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे रोल से ही की थी. इसके बाद वह अन्य कई फिल्मों में छोटे रोल में नजर आए. नवाजुद्दीन ने हार नहीं मानी और ऑडिशन देते रहे और आज वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं.

नवाजुद्दीन के लिए ये फिल्म मील का पत्थर हुई साबित

साल 2012 में निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नवाजुद्दीन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई. फिल्म दो भाग में बनाई, जिसमें कई सितारों ने काम किया. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार अहम था और वह अपने अभिनय का जादू दिखाने में कामयाब थे. फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई.

ये भी पढ़ें: Cannes Film festival 2025: अनुपम खेर की फिल्म ‘ तन्वी द ग्रेट ‘ के वर्ल्ड प्रीमियर में देर रात तक दर्शकों का जमावड़ा

इन फिल्मों में बटोरी तारीफें

इसके बाद नवाजुद्दीन साल 2014 में रिलीज हुई सलमान खान, रणदीप हुड्डा और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ‘किक’ में नजर आए. फिल्म के निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं. इस फिल्म में भी अभिनेता ने अपने दर्शकों को निराश नहीं किया और विलेन के किरदार में शानदार अभिनय किया. साल 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में बजरंगी भाई की मदद करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार को भला कौन भूल सकता है. फिल्म में नवाज के साथ सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

मांझी फिल्म ने दिलाई पहचान

साल 2015 में ही नवाजुद्दीन की एक और फिल्म आई थी, जिसमें उन्होंने कमाल का काम किया. केतन मेहता के निर्देशन में बनी ‘मांझी’ में नवाज ने दशरथ मांझी का रोल प्ले किया था. यह फिल्म उनके अभिनय करियर में चार चांद जोड़ती है. फिल्म में सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री राधिका आप्टे, तिग्मांशु धुलिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

नवाजुद्दीन की हालिया रिलीज फिल्म ‘कोस्टाओ’

‘किंग खान’ की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस अधिकारी की भूमिका में थे. शाहरुख के साथ नवाजुद्दीन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. नवाजुद्दीन की हालिया रिलीज ‘कोस्टाओ’ है, जो 1 मई को जी5 पर रिलीज हो चुकी है. गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले कस्टम अधिकारी, मिस्टर कोस्टाओ फर्नांडिस के जीवन से प्रेरित इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सेजल शाह ने किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

3 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

15 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

38 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago