देश

मुंबई-गोवा हाईवे पर हादसा: नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे कार सवार

Accident: महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा (Accident) सामने आया है. यहां एक कार जगबुडी नदी में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया है.

Accident में 5 लोगों की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मुंबई के मिरा रोड से रत्नागिरी के देवरुख में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी कार चालक का मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी के पास नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इससे पहले, 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सड़क हादसा सामने आया था, जहां चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.

यह भीषण दुर्घटना मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भंडारा शहर के निकट बेला गांव में हुई थी. एक बोलेरो गाड़ी रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी. जब गाड़ी बेला गांव के पास पहुंची, तभी नागपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान हुआ नेस्तनाबूद, तो चीन की भी खुल गई पोल, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर ड्रोन और गाइडेड मिसाइलें हुईं फुस्स

बीते दिनों महाराष्ट्र में हादसों में कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं. 18 अप्रैल को भी मुंबई के चेंबूर इलाके में बीएमसी का कचरा ट्रक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गया था. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे.

इससे पहले महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 15 अप्रैल को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 घायल हो गए थे. यह हादसा खामगांव-नांदुरा हाईवे पर हुआ, जहां मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बस और ईंटों से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago