मनोरंजन

‘इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं…’,Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ईद पर धमाल मचाने को तैयार एक्टर

Sikandar Teaser Out: इस साल ईद के मौके पर सलमान खान अपने तमाम चाहने वालों को ईदी के तौर पर सिकंदर फिल्म की सौगात देने वाले हैं. उससे पहले भाईजान ने इस पिक्चर का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. ऐसे में यह फिल्म इस साल की बम्पर ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.

सिकंदर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

टीजर की शुरुआत सलमान खान के किरदार सिकंदर की आवाज से होती है. वो कहता है दादी ने नाम सिकंदर रखा था. दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब. इसके बाद आप शहर में फैली अफरा तफरी देखते हैं. एक नेता रौब में कहता है अपने आप को बड़ा सिकंदर समझता है. फिर होता है ब्लॉस्ट और फिर हमारे सिकंदर को आप गुंडों की धुलाई करते देखते हैं. शख्स उससे पूछता है इंसाफ दिलाएगा तू? तो सिकंदर कहता है इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं. कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे. वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो.

एक्शन से भरपूर है टीजर

एक्शन और इमोशन्स के बीच उनकी मासूमियत कहानी को और भी खास बनाती है. सामने आए टीजर से साफ है कि सिकंदर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म होने वाली है. सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और ए.आर. मुरुगादॉस की तिकड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है. ये पहली बार है सिकंदर में रश्मिका का लुक दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का सामने आया लाइव परफॉर्मेंस, फैंस हुए हैरान

पहले भी रिलीज हुआ था टीजर

ये इस फिल्म का दूसरा टीजर वीडियो है. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी इसका एक टीजर आया था, जिसमें फैंस ने सलमान को काफी पसंद किया था. उसमें उनका एक डायलॉग भी था कि ‘सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं. बस मेरे मुड़ने की देर.’ सलमान खान आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. दिसंबर 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद वो किसी भी पिक्चर में नहीं दिखे हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि इस फिल्म के जरिए वो कैसा कमाल दिखाते हैं.

Akansha

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

3 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

4 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

4 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

14 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

21 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

23 minutes ago