मनोरंजन

OTT Release This Week: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ से लेकर ‘काली किताब’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखिए ये फिल्में-वेब सीरीज

OTT Release This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी OTT प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. ओटीटी पर दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की कई शानदार कहानियां देखने को मिलेंगी. इस हफ्ते OTT पर पंकज त्रिपाठी की चर्चित कोर्टूरूम ड्रामा वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ और ‘काली किताब’ जैसी बड़ी फिल्में भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. ऐसे में अगर आप इस वीकेंड पर घर बैठकर कुछ नया देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए.

क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर

इस हफ्ते पंकज त्रिपाठी की सीरीज क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर सीजन 4 एक बार वकील माधव मिश्रा के रोल में नजर आएंगे. इस बार कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप है. जब डॉक्टर की पत्नी इंसाफ की मांग करती है तो माधव मिश्रा सच को सामने लाने के लिए केस उठाते हैं. यह दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा 29 मई से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है.

‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’

मार्वल स्टूडियोज की ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म 28 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है.

हिट 3

अपराध और फॉरेंसिक की दुनिया की थ्रिलर फ्रेंचाइज हिट की तीसरी फिल्म ‘हिट – द थर्ड केस’ भी आज यानी 29 मई से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. सिनेमाघरों के बाद अब नानी की फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है. हालांकि,अभी ये फिल्म सिर्फ तेलुगू और तमिल भाषा में ही उपलब्ध है.

कनखजूरा

30 मई से सोनी लिव पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘कनखजूरा’ रिलीज होने जा रही है. चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, त्रिनेत्र हलधर गुम्माराजू और सारा जेन डायस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

आचारी बा

नीना गुप्ता और वत्सल सेठ की फिल्म ‘आचारी बा’ मां-बेटे की बॉन्डिंग को बयां करती है. एक मां, गांव से शहर अपने बेटे के पास आती है. एक नए रीति-रिवाज से परिचित होती है. कैसे वो दूसरी अपनी उम्र की महिलाओं संग बॉन्डिंग कर पाती है, ये दिखाया गया है.

काली किताब

जियो हॉटस्टार पर ‘काली किताब’ फिल्म रिलीज हुई है. काजल अग्रवाल इसमें लीड रोल में नजर आ रही हैं. अगर आप हॉरर फिल्म देखना पसंद करते हैं तो इसे देख सकते हैं.

द डिप्लोमैट

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ थियटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

13 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

15 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

46 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

47 minutes ago