OTT Releases This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पिटारा खुलने वाला है. दरअसल इस बार भी क्राइम, कॉमेडी, सस्पेंस, सीक्रेट और म्यूजिकल ड्रामा से भरपूर कई नई और एक्साइटिंग फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. इनमें मलयालम डार्क कॉमेडी फिल्म मरनामास से लेकर है जुनून जैसी हिंदी रोमांटिक, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर तक शामिल हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं ये फिल्म और सीरीज ओटीटी पर किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं.
मरनामास एक मलयालम फिल्म है जो एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सीरियल किलर केरल के एक शहर में दहशत फैलाता है. इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म में बेसिल जोसेफ, सिजू सनी, अनिश्मा, टोविनो थॉमस, राजेश माधवन और पूजा मोहनराज ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वहीं 15 मई से ये सोनीलिव पर देखी जा सकती है.
ये वेब सीरीज दो ग्रुप के बारे में है जो एक बड़े कम्पटीशन में एक दूसरे से टकराते हैं शो में जैकलीन फर्नांडीज, बोमन ईरानी, नील नितिन मुकेश हैं. सिद्धार्थ निगम, युक्ति थरेजा, प्रियांक शर्मा, एलीशा मेयर और सुमेध मुदगलकर ने भी इसमें अहम रोल प्ले किया है. इसे 16 मई को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
पुलिस रिकॉर्डिंग्स में कुछ ऐसा मिला जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. कहानी है 2 ऐसे कुख्यात हत्यारों की जो वहशियत की हर हद पार कर गए. आप इसे 14 मई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
दहशत से भर देने वाली फिल्म स्माइल अगर आपने नहीं देखी है तो नेटफ्लिक्स आपको यह मौका देने जा रहा है. कहानी है एक ऐसी मरीज की, जिस पर कुछ रुहानी शक्तियां हावी हो गई हैं. लेकिन जब तक डॉक्टरों को पता चलेगा, तब तक क्या बहुत देर हो जाएगी?
एक गजब के आर्टिस्ट को अपनी बेटी की जान बचाने के लिए मजबूरी में अपनी एक्स लवर के साथ काम करना पड़ेगा. कवायद है 100 डॉलर का बिलकुल असली दिखने वाला नकली नोट बनाने की. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
इसकी कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने भाई की तलाश कर रही है, लेकिन उसकी ज़िंदगी सेल्फ-डिसकवरी की यात्रा पर निकल जाती है. शो में ली जेवुक, जो बोआ, किम जेवुक, पार्क ब्योंगुन और उहम जिवोन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. डियर होंग्रांग 16 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…