मनोरंजन

‘मैं तुम्हें बाहों में नहीं, यादों में समेटे हूं’, शेफाली की तस्वीरों से सजा घर, पराग त्यागी की पोस्ट को देखकर लोग हुए भावुक

Parag Tyagi Simba video: एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि वह और उनका पालतू पेट ‘सिम्बा’, कैसे उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद के दुख से निपट रहे हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्टर ने सिम्बा और शेफाली की कुछ झलक दिखाई, जिसमें उन तीनों के बीच की गहरी बॉन्डिंग नजर आ रही है.

इंस्टाग्राम पर, एक्टर ने बताया कि वह और सिम्बा, शेफाली के निधन के बाद किस हालत में हैं. एक वीडियो में पराग ने बताया कि भले ही वह अब शेफाली को अपनी बाहों में नहीं पकड़ सकते, लेकिन वह उनके दिल, उनकी आंखों और उनकी हर सांस में जीवित हैं.

‘हर सांस में बसी है शेफाली’

‘ब्रह्मराक्षस’ के एक्टर ने शेफाली को ‘परी’ कहकर पुकारा और उनके साथ बिताए अनमोल पलों को साझा करते हुए सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया.

एक वीडियो साझा करते हुए, पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने लिखा, “मैं तुम्हें अपनी बाहों में नहीं पकड़ सकता, लेकिन मैं तुम्हें अपने दिल में, अपनी आंखों में, हर पल, हर मिनट और हर दिन संजोए रखता हूं… यह वीडियो उन सभी दोस्तों के लिए है जो सिम्बा और मेरे लिए वास्तव में चिंतित हैं. वह मुझसे पूछते रहते हैं कि हम कैसे इस स्थिति से गुजर रहे हैं? इसलिए, मैं कुछ खूबसूरत पलों को शेयर कर रहा हूं. यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं और सिम्बा इस दुख से निपटने की कोशिश कर रहे हैं. ‘परी’ हमारे आसपास, हमारे दिल में, हमारी सांसों और हमारी आत्मा में है. हम उसे प्यार करते रहें, उसके लिए प्रार्थना करते रहें. भगवान आप सभी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे. परी की ओर से ढेर सारा प्यार.”

उन्होंने वीडियो में मोहित चौहान और सुजैन डी. मेलो द्वारा गाया गया गाना ‘तुम हो’ को बैकग्राउंड में जोड़ा. शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उनके हिट गाने ‘कांटा लगा’ ने उन्हें हर घर एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था.

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने सऊदी अरब में दी ऐसी परफॉर्मेंस, सिर्फ एक शो की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago