Parineeti Chopra Baby Bump: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें पहली बार उनका बेबी बंप फैंस को देखने को मिला. इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक और खुशखबरी लोगों के साथ साझा की है. वीडियो में परिणीति ने बताया कि 8 महीने के ब्रेक के बाद वह अपने यूट्यूब चैनल को दोबारा लॉन्च कर रही हैं.
अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक नए वीडियो में परिणीति बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. वीडियो में उनका बेबाक और अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है. इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टा स्टोरी में भी लगाई है.
इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने उन सारी चीजों के बारे में बात की है जो वो अपने व्लॉग में करने वाली हैं. उन्होंने बताया कि वो इसमें हल्के-फुल्के खुद का मजाक उड़ाने वाले चुटकुलों से लेकर उन सभी चीजों के बारे में सपने देखने तक, जिन्हें वह आजमाना पसंद करेंगी, चाहे वह खाना बनाना हो, पॉडकास्टिंग करना हो या नई स्किल के साथ प्रयोग करना हो. इसमें परिणीति ने दर्शकों को याद दिलाया कि उनके व्यक्तित्व को इतना पसंद क्यों किया जाता है.
मगर ये पहली बार है जब वो सार्वजनिक रूप से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इस वीडियो में परिणीति ने यह भी बताया कि व्लॉगिंग करना उतना आसान नहीं है जितना यह दिखता है.
अपना अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि पहले उन्होंने कुकिंग वीडियो बनाने की कोशिश की थी, लेकिन फेल हो गईं. मजाक करते हुए कहा कि फराह खान के कुक दिलीप को सारी रेसिपीज आती हैं, इसलिए उन्हें रेसिपी चुनने में मुश्किल आती थी. इसके बाद उन्होंने कहा कि वो अब लाइफस्टाइल के कंटेंट पर हाथ आजमाएंगी.
इससे पहले एक पोस्ट में परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें क्या-क्या खाने का मन करता है. इसमें उन्होंने टोमैटो सूप और चीज चिली टोस्ट की एक तस्वीर शेयर की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल परिणीति छुट्टी पर हैं. पिछली बार उनको दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…