मनोरंजन

‘गजनी’ के लिए भावुक हुए महाभारत के दुर्योधन,एक्टर प्रदीप रावत को याद कर किया पोस्ट

Anup Singh Thakur Tribute: हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता के योगदान को याद करते हुए उनके सह-कलाकारों अनूप सिंह ठाकुर और यशपाल शर्मा ने बेहद भावुक संदेश साझा किए हैं.

‘महाभारत’, ‘लगान’ और ‘गज़नी’ जैसी कई बहुचर्चित फिल्मों व धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता को उनके सह-कलाकारों ने याद किया. अनूप सिंह ठाकुर ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी एक शेर की तरह जिया. वहीं, अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

साथी कलाकारों ने बेहद भावुक अंदाज में याद किया

बीआर चोपड़ा की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा और सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ व ‘लगान’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता को उनके साथी कलाकारों ने बेहद भावुक अंदाज में याद किया है. टीवी और फ़िल्म जगत के कई कलाकारों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

अभिनेता अनूप खास नोट के जरिए भावनाएं व्यक्त की (Mahabharat Ashwatthama actor)

‘महाभारत’ में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. अनूप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ऑफ-कैमरा वह हमेशा जीवन की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक बड़ी प्रेरणा और मार्गदर्शक रहे हैं.

अनूप सिंह ठाकुर ने लिखा कि बचपन में 1990 के दशक में उन्हें पर्दे पर देखने से लेकर बड़े होकर उनके साथ स्क्रीन शेयर करने तक का सफर उनके लिए बेहद यादगार रहा है. उन्होंने कहा, ‘आपने अपनी जिंदगी को एक शेर की तरह जिया है. दुनिया का मनोरंजन करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’

यशपाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया (Ghajini actor Pradeep Rawat)

फिल्म ‘लगान’ में साथ काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की. तीन दशक से भी लंबे करियर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम करने वाले इस वरिष्ठ अभिनेता के योगदान को पूरी इंडस्ट्री हमेशा याद रखेगी.

लगान और गजनी समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने वाले अभिनेता ने तीन दशक से ज्यादा समय में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में काम किया था. उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म थी. यह शिवाजी सावंत के मराठी नॉवेल ‘छावा’ का अडैप्टेशन है. इसमें अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी हैं.

यह भी पढ़ें-बी.आर. चोपड़ा कृत ‘महाभारत’ के ‘अश्वत्थामा’ नहीं रहे: अभिनेता प्रदीप रावत कैंसर से 5 साल बाद जिंदगी की जंग हारे

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago