Priyanka Chopra Brother Wedding: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है और फिलहाल वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में व्यस्त हैं. सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 4 फरवरी 2025 को हल्दी सेरेमनी से हुई. इसके बाद परिवार ने धूमधाम से मेहंदी समारोह मनाया और 5 फरवरी को एक छोटी सी माता की चौकी का आयोजन किया. इस दौरान प्रियंका की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे है कि प्रियंका अपने कल्चर से काफी जुड़ी हुई हैं.
बीते बुधवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सिडनी की शादी की शुरुआत सबसे खुशहाल हल्दी समारोह के साथ. तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह नाचती और उत्सव मनाती नजर आ रही हैं. इससे पहले प्रियंका ने तेलंगाना के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लिया. अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह बिना मेकअप के सिंपल ग्रीन सलवार कमीज में नजर आ रही हैं.
एक वीडियो में हल्दी सेरेमनी के दौरान दूल्हे का कुर्ता फाड़ने की रस्म निभाई गई, जिससे माहौल और भी मजेदार बन गया. चोपड़ा परिवार के सदस्यों ने इस खास मौके पर जमकर मस्ती की. साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ पोज़ देती नजर आईं. इनमें से कुछ वीडियोज़ में सभी प्रियंका के सुपरहिट गानों पर डांस कर इस खास लम्हे को एंजॉय कर रहे हैं.
शादी के इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ माता की चौकी में आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं. मां-बेटी की यह तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.
प्रियंका ने 5 फरवरी की रात माता की चौकी की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस पूजा के साथ ही सिद्धार्थ और नीलम अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रियंका ने इस अवसर पर इंडियन ऑउटफिट पहना और अपनी बेटी मालती के साथ ट्विनिंग की, जिससे फैंस बेहद खुश हुए.
आपको बता दें इवेंट में पहुंचने के बाद प्रियंका ने पैपराजी को जमकर पोज़ दिए. इस दौरान उनके साथ निक जोनस के माता-पिता भी मौजूद थे. हालांकि, निक जोनस शादी में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उनके माता-पिता, डेनिस जोनस और केविन जोनस सीनियर, भारतीय परिधान में नजर आए. प्रियंका की सासू मां डेनिस जोनस को गुलाबी साड़ी पहने देखा गया, जबकि केविन जोनस सीनियर इंडियन अटायर में नजर आए.
पैपराजी के सामने पोज़ देते हुए प्रियंका अपनी सासू मां की साड़ी ठीक करती नजर आईं, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करने लगे सभी का कहना था कि प्रियंका अपने सास-ससुर के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं. प्रियंका के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जिस पर रंग-बिरंगे फूल और पत्तियों की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक खूबसूरत नेकपीस भी पहना था.
इस बीच, रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की अगली फिल्म ‘SSMB29’के लिए चुना गया है, जिसे ‘RRR’ फेम निर्देशक एस. एस. राजामौली (SS Rajamouli) निर्देशित करेंगे. फैंस को प्रियंका के इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…