देश

Budget Session: राज्यसभा में आज गरजेंगे PM Modi! राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे प्रधानमंत्री

Budget Session: संसद में चल रहे बजट सत्र का आज 6वां दिन है. पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. प्रधानमंत्री शाम को 4 बजे सदन में बोलेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने 4 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया था. उस दौरान लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था.

गौरतलब है कि हर साल बजट सत्र के पहले राष्ट्रपति दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं. उसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री दोनों सदनों में जवाब देते हैं. बता दें कि लोकसभा में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए गांधी परिवार, केजरीवाल और विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला था.

सोनिया गांधी के खिलाफ आ सकता है प्रस्ताव

वहीं, आज सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव संसद में आ सकता है. बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू पर किए कमेंट को लेकर दोनों को नोटिस दिया गया है. बीजेपी सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था. बीजेपी सांसदों ने दोनों नेताओं पर सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- संसद में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर कसा तंज, राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल पर बोला हमला

राष्ट्रपति पर की थी टिप्पणी

बता दें कि राष्ट्रपति के संबोधन के बाद सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को थकी हुई महिला बताया था. उन्होंने कहा था कि Poor Lady…राष्ट्रपति आखिर में थक गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago