मनोरंजन

Raghav-Parineeti: ED चार्जशीट में नाम आने के बाद क्या बदल जाएगी परिणीति और राघव चड्डा की सगाई की तारीख?

Raghav-Parineeti: परिणीति चोपड़ा सगाई से पहले दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में राघव चड्ढा का नाम ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जोड़ा गया है. इस मामले में राघव चड्ढा का नाम आने के बाद जहां एक तरफ सियासी हलचल बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ दोनों की सगाई को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में दोनों के सगाई की खबरें भी सामने आ रही हैं. ऐसे में अब इस बात के भी सवाल उठ रहे हैं कि अपनी सगाई में ये पहुंच पाएंगे या नहीं.

रोका और सगाई को लेकर बड़ी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा की शादी राघव चड्ढा से जल्द ही होने वाली है, लेकिन कहा जा रहा है कि अभी रोका और सगाई के कार्यक्रम ही फिक्स हुए हैं. वहीं एक अखबार में छपी खबर में इस बात का भी दावा किया गया है कि रोका की रस्म अप्रैल में ही हो चुकी है और सगाई 13 मई को हो सकती है. ऐसे में शराब घोटाले में राघव चड्ढा का नाम आने से वैवाहिक कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है.

निजी हो सकता है सगाई का समारोह

बताया जा रहा है कि यह समारोह बहुत ही निजी होगा. केवल दोनों के परिवार और करीबी लोग ही सगाई कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. प्रियंका चोपड़ा के परिवार के अलावा उनकी कजिन मीरा कपूर भी परिणीति और राघव के सगाई समारोह में शामिल हो सकती हैं.

मुंबई में स्पॉट हुए थे दोनों

परिणीति और राघव चड्ढा हाल ही में मुंबई एक होटल में एक साथ लंच और डिनर का आनंद उठाते दिखे थे. इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगीं. राघव चड्ढा से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने केवल राजनीति से जुड़े सवाल करने के लिए कहा. वहीं परिणीति के बारे में जबाव देने से मना कर दिया.

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story: बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने चलाई ‘द केरल स्टोरी’ पर कैंची, 10 सीन हटाए, फिल्म को दिया ‘ए’ सर्टिफिकेट

ब्रिटेन में पढ़ें हैं दोनों

परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है. परिणीति चोपड़ा ने जहां फिल्मों में अपना करियर बनाया. वहीं राघव चड्ढा राजनीति में सक्रिय हैं. उनकी गिनती आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं में होती है. दिल्ली विश्वविद्यालय से B.com की डिग्री लेने के बाद राघव चढ्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की.

Rohit Rai

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago