देश

शरीफ को छेड़ना नहीं, माफिया को छोड़ना नहीं- झांसी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav 2023: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडे शहरों में शोहदे के रूप में जगह जगह जाकर छेड़खानी करते थे. व्यापारी से रंगदारी वसूलते थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में शोहदों का आतंक नहीं बल्कि सेफ सिटी बन गयी है. उन्होंने कहा कि गरीब – शरीफ को छेड़ना नहीं माफिया को छोड़ना नहीं.

सीएम योगी ने एक ओर बुंदेलखंड की योजनाओं का ब्योरा दिया तो दूसरी ओर बुंदेलखंड के माफिया पर हमला बोला. यूपी के सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड वीर और वीरांगनाओं की भूमि है. बुंदेलखंड आजादी के बाद के बाद जिस आस के साथ विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का विश्वास लगाए हुए था उन लोगों ने विकास के लिए कभी इधर नहीं झांका. इस क्षेत्र में उनके गुर्गे बुंदेलखंड के संसाधनों में डकैती डालने में कोई गुरेज नहीं करते थे. यहां का नौजवान बेरोजगार हुआ था. एक समय ऐसा लगता था कि जैसे ये लोग बुंदेलखंड के प्राकृतिक संसाधन के साथ यहां की इज्जत भी लूट रहे हैं.

बुंदेलखंड के लिए योजनाएं गिनाईं

सीएम ने कहा कि हम सब आभारी हैं पीएम मोदी के जिन्होंने हमें विकास का विजन दिया. आज क्या नहीं है हमारे बुंदेलखंड में. बुंदेलखंड के लिए डिफेन्स कॉरिडोर का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने इसी झांसी में किया है और भारत डायनामिक्स का एक बेहतरीन प्लांट यहां पर लग रहा है. हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा. बुंदेलखंड की लाइफ लाइन बन चुके बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का पीएम ने उद्घाटन कर दिया है. उसके झांसी लिंक का काम हम शुरू करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रिया सुले ने कहा था-15 दिन में दो धमाके होंगे, शरद पवार ने पहला कर दिया, दूसरा धमाका कहीं अजित पवार तो नहीं…?

यूपी के सीएम ने आगे कहा कि इस बजट में हमने झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक अथॉरिटी के निर्माण के लिए छह हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है. हर प्रकार का उद्योग यहां पर लगेगा. इसके लिए पैसा राज्य सरकार ने आवंटित कर दिया है. बुंदेलखंड का कोई नौजवान अब पलायन करके दुनिया में या देश के अन्य क्षेत्रों में नहीं जायेगा बल्कि यही नौजवानों को रोजगार मिलेगा. बाहर से लोग यहां नौकरी करने आएंगे.

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड जल के संकट से जूझता था. हर घर नल की योजना अगले तीन चार महीनों में बुंदलेखंड के सातों जनपदों में शुद्ध पेयजल पहुंचाएगी. अब माताओं बहनों को सर पर गगरी लेकर जाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

10 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

15 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

29 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

56 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago