मनोरंजन

Rakshabandhan पर सूनी रही Hindustani Bhau की कलाई, बहन Shefali Jariwala की याद में किया इमोशनल पोस्ट

Hindustani Bhau: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खूबसूरत दिन माना जाता है. इस दिन हर भाई अपनी कलाई पर बहन का प्यार बांधता है और उम्रभर उसकी रक्षा का वादा करता है. फिल्मी और टीवी जगत में भी इस पर्व की धूम देखने को मिली, कई सितारे अपने भाई-बहनों संग सेलिब्रेशन में डूबे नजर आए. लेकिन कुछ के लिए यह दिन भावनाओं से भरा और बेहद भारी रहा.

ऐसा ही हाल रहा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस 13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ का. इस बार उनकी कलाई पर वह राखी नहीं बंधी, जिसका उन्हें हर साल इंतजार रहता था. वजह थी उनकी मुंहबोली बहन और मशहूर टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक दुनिया से चले जाना.

बिग बॉस में बना भाई-बहन का रिश्ता

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ की मुलाकात बिग बॉस सीजन 13 में हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और यह रिश्ता भाई-बहन के पवित्र बंधन में बदल गया. तब से हर साल शेफाली राखी के दिन भाऊ की कलाई सजाती थीं.

लेकिन इस बार तस्वीर बदल चुकी थी. 27 जून को शेफाली का निधन हो गया. खबरों के मुताबिक, 42 साल की उम्र में फास्टिंग के बाद एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट की दवाओं के साइड इफेक्ट से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर छलका दर्द

रक्षा बंधन के दिन हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें वे और शेफाली एक साथ नजर आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- “रक्षा बंधन की शुभकामनाएं बेटा, आज मैंने खुद तेरे नाम की राखी बांध ली. मिस यू.”

उनकी इस पोस्ट को देखते ही फैंस भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में “मिस यू शेफाली” लिखते हुए अपनी संवेदनाएं जताने लगे.

शेफाली की मौत के बाद से न सिर्फ हिंदुस्तानी भाऊ, बल्कि उनके तमाम प्रशंसक गहरे सदमे में हैं. इस बार का रक्षा बंधन उनके लिए खुशी से ज्यादा यादों और आंसुओं का दिन बन गया.

ये भी पढ़ें- Salman Khan के रियलिटी शो ‘Big Boss’ में एंट्री दिलाने का झांला देकर 10 लाख रुपए की ठगी, मुंबई में FIR दर्ज

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago