Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Salman Khan के रियलिटी शो ‘Big Boss’ में एंट्री दिलाने का झांला देकर 10 लाख रुपए की ठगी, मुंबई में FIR दर्ज

Bigg Boss Fraud Case: सलमान खान का पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही शुरू होने वाला है. हालांकि, शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अभी तक नहीं आई, लेकिन इसी बीच एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं.

Bigg Boss Fraud Case

Bigg Boss Fraud Case: लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस में आने का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन कुछ ठग इसी सपने का फायदा उठाकर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. हाल ही में ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों ने शो में एंट्री दिलाने का झांसा देकर भोपाल के एक डॉक्टर से 10 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज केस सामने आया है. फिल्मी स्टाइल में बिग बॉस में एंट्री करवाने के नाम पर डॉक्टर अभिनीत से मुंबई के जालसाज ने दस लाख रुपए ऐंठ लिए. अब इसकी फिर से एफआईआर दर्ज हुई है और पुलिस धोखेबाज की तलाश में लगी है.

शो में एंट्री के नाम पर ठगे लाखों रुपये

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता ने अपने साथ हुई धोखेबाजी की पूरी कहानी पुलिस को बताई. अभिनीत गुप्ता ने बताया कि 2022 में करण सिंह भोपाल ऑडिशन के लिए आए थे, जहां उनसे मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने कहा कि आप बिग बॉस में ट्राई क्यों नहीं करते. उन्होंने कहा कि उनकी बिग बॉस में अच्छी पहचान है और वह मेरी बैकडोर एंट्री वहां करवा देंगे.

उन्होंने एक करोड़ रुपए देने की बात कही, और मैंने कहा कि मेरे पास उतने पैसे नहीं हैं. फिर वह मुंबई चले गए और उन्होंने फोन पर मेरी बात अपने सहयोगियों से करवाई. उन्होंने मुझसे 60 लाख रुपए देने की बात की और कैश देने की बात कही. उन्होंने मुझे मुंबई बुलाया और एंडेमोल कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरीश शाह से मुलाकात करवाई.

डॉक्टर ने ट्रांसफर किए पैसे (Bigg Boss Fraud Case)

बीकेसी स्थित हरीश शाह के ऑफिस में मेरी मीटिंग हुई, जहां करण सिंह, सोनू कुंतल, और प्रियंका बनर्जी भी थे. मुझे लगा कि मामला भरोसे लायक है. उन्होंने मुझसे पैसे मांगे, तो मैंने कहा कि बिग बॉस को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी एंडेमोल के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करूंगा, लेकिन करण सिंह ने कहा कि नहीं, मुझे उन्हें कैश देने होंगे. मैंने नकद न देने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि एडवांस के रूप में 10 लाख रुपए दे दें. मैंने भोपाल पहुंचकर करण सिंह को दस लाख रुपए ट्रांसफर किए.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में रक्षाबंधन की धूम: अर्जुन कपूर से लेकर सोनू सूद तक, सितारों ने लुटाया बहनों पर प्यार, देखिए फोटो

वाइल्ड कार्ड का दिलाया था भरोसा

जब बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की गई तो उसमें मेरा नाम नहीं था. जब मैंने करण सिंह प्रिंस से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वाइल्ड कार्ड के तौर पर बीच शो में एंट्री होगी. लेकिन, ‘बिग बॉस’ शो खत्म हो गया तो उन्होंने कहा कि अगले सीजन में करवाएंगे. वापस मुझे मुंबई बुलाया और मुझे बिग बॉस के सेट पर लेकर गए और शो के क्रिएटिव डायरेक्टर से मुलाकात करवाई. लेकिन, कुछ नहीं हुआ.

डॉक्टर ने दर्ज करवाई FIR (Bigg Boss Fraud Case)

सीजन 17 भी खत्म हो गया तो मैंने करण सिंह से 10 लाख रुपए लौटाने को कहा. लेकिन, वह मुझे घुमाते रहे. आखिर में मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने गया, लेकिन वहां भी काफी देर की गई और लगभग दो साल बाद बड़ी परेशानी से एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी करण सिंह के खिलाफ अब मुंबई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. भोपाल के डॉ. अभिनीत गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को जागरूक करना चाहता हूं कि करण सिंह प्रिंस जैसे लोग मेरी तरह बहुत से लोगों के साथ धोखेबाजी कर रहे होंगे। आप लोग लालच में न पड़ें और धोखेबाजों से सावधान रहें.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026