मनोरंजन

Rani Chatterjee Video: रानी चटर्जी को ट्रोलर्स पर आया ग़ुस्सा, बोलीं- एक चाटा मारकर …

Rani Chatterjee Troller:  भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की फेमस और दबंग एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)  समय से ट्रोल्स (Troll) के चलते लाइमलाइट में आ रही थीं. एक तरफ उनकी दिलकश अदाओं ने फैंस का दिल चुरा लिया है. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अलावा इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के नामी सितारे भी सोशल मीडिया पर छाए नजर आते हैं. भोजपुरी सिनेमा की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. जैसे कि आप सब जानते हैं कि जिस तरह से इन सितारों की पापुलैरिटी बढ़ती जाती है, उसी तरह से उन्हें नापसंद करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लग जाती है.बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी को लगातार किसी न किसी वजह के चलते ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन इस बार रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने उन ट्रोलर्स के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, और उन पर निशाना साधते हुए अपने दिल के जज्बात एक गाने के जरिए जाहिर कर डाले हैं.

ये भी पढ़ें– Urfi Javed: उर्फी के अतरंगी कपड़े ही नहीं, उनकी कीमत भी उड़ा देगी होश

ट्रोलर्स पर भड़कीं रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के पॉपुलर गाने ‘मत मारी’ पर रील बनाकर शेयर की है. इस गाने के जरिए रानी चटर्जी ने ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा निकाल डाला है, और अपने दमदार एक्सप्रेशन से उनको धमका डाला है. रानी चटर्जी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ऐसे होते हैं ट्रोलर्स… वैसे आप इस वीडियो में ध्यान दें तो रानी चटर्जी का का लुक भी बदला-बदला नजर आ रहा है. कर्ली बालों में रानी चटर्जी स्टनिंग लग रही हैं.

रानी चटर्जी की इस वीडियो पर फैंस मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रानी चटर्जी के एक्सप्रेशंस भी कमाल के दिख रहे हैं. नो मेकअप लुक में भी रानी चटर्जी की खूबसूरती खिली खिली नजर आ रही है. रानी चटर्जी ने अपनी दिनचर्या में बदलाव लाते हुए अपने लुक को पूरी तरह से बदल डाला है. रानी की पुरानी तस्वीरों और अब की तस्वीरों में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

7 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

45 minutes ago