Gunmaaster G9 Avneet Kaur Dance Song Backlash: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म Gunmaaster G9 27 तारिख को रिलीज हो चुकी है. लेकिन पर्दे पर उतरने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. एक ओर जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर इसमें शामिल अभिनेत्री अवनीत कौर का एक डांस नंबर इंटरनेट पर चर्चा और आलोचना की विषय बन गई है. गाने के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद बड़ी संख्या में दर्शक इसकी कोरियोग्राफी और अभिनेत्री की प्रस्तुति पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स इस गाने की तुलना अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi के डांस सीक्वेंस से भी करने लगे हैं.
दरअसल, फिल्म में अवनीत कौर की सरप्राइज एंट्री और उनके डांस स्टेप्स को लेकर इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने कोरियोग्राफी को अनुचित बताते हुए कमर्शियल सिनेमा में ऐसे गानों की जरूरत पर सवाल खड़े किए हैं. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि अवनीत कौर अभी महज 25 साल की हुई हैं, फिर उन्हें इस तरह के आइटम नंबर्स में क्यों धकेला जा रहा है. यूजर ने Peddi और Eetha का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर फिल्मों में अभिनेत्रियों को इस तरह पेश करने का सिलसिला कब रुकेगा.
वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लोगों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए लिखा कि इस कोरियोग्राफी पर वैसा गुस्सा क्यों नहीं दिख रहा, जैसा ‘पेड्डी’ के गानों को लेकर देखने को मिला था. कई लोगों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जिस अभिनेत्री ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, उसे अब ऐसे डांस नंबर्स में दिखाया जा रहा है. इसके अलावा, इमरान हाशमी और अवनीत कौर के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
यह बहस सिर्फ ‘गनमास्टर जी9’ तक सीमित नहीं रही, बल्कि नेटिजन्स ने अवनीत के मूव्स की तुलना जान्हवी कपूर के ‘पेड्डी’ गाने से करते हुए मुख्यधारा की फिल्मों में बढ़ती भड़काऊ कोरियोग्राफी पर चिंता जताई. कई लोगों का मानना है कि अभिनय की क्षमता रखने वाली युवा अभिनेत्रियों को ऐसे किरदार मिलने चाहिए, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले. हालांकि, इस पूरे मामले पर इंटरनेट की राय अभी दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है.
सोशल मीडिया की आलोचना के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी मेकर्स की चिंता बढ़ा रहे हैं. इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बेहद साधारण शुरुआत की है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Gunmaaster G9 ने पहले दिन महज 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो ट्रेड विशेषज्ञों के 6 से 8 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी कम है. अब मेकर्स को उम्मीद है कि ओपनिंग वीकेंड पर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ेगी और फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ेगी.
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची ‘रामायण’, अब ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की बारी
-भारत एक्सप्रेस
Parliament Winter Session 2026: संसद के शीतकालीन सत्र में 30 नवंबर को लोकसभा में महिला…
दो दिवसीय बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच 24 घंटे बिजली…
Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में टाइगर RBT-2506…
New Noida Master Plan: न्यू नोएडा का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. दादरी से…
Ayodhya Ram Mandir Winter Routine: अयोध्या में ठंड की दस्तक के साथ राम मंदिर में…
Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर INDIA गठबंधन में मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं. सोनिया…