Kantara Controversy: बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर Ranveer Singh इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में गोवा में हुए 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान रणवीर ने फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की मिमिक्री करते हुए मजाक किया. इस बार रणवीर ने मस्ती-मजाक की सारी हदें पार कर दी और लोगों का गुस्सा भड़का दिया. रणवीर ने आंखें बंद कीं, जीभ बाहर निकाली और ऋषभ के किरदार का कॉमिक अंदाज उतारने की कोशिश की.
लेकिन इस हरकत को महोत्सव में मौजूद ऑडियंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने बिल्कुल पसंद नहीं किया. वीडियो वायरल होते ही रणवीर को ट्रोल किया जाने लगा. इतना ही नहीं, महोत्सव में मौजूद ऋषभ शेट्टी ने भी स्टेज पर रणवीर को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहे थे कि वो ऐसा न करें, लेकिन रणवीर ने उनकी बात बिल्कुल नहीं मानी.
सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल और आलोचना के बाद अब रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए पब्लिक से माफी मांगी है. उन्होंने लिखा-
“मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की अद्भुत एक्टिंग को उजागर करना था. मैं जानता हूं कि उस स्पेशल सीन को निभाने में उन्होंने कितनी मेहनत की और उनकी एक्टिंग देखकर मैं उनका बहुत बड़ा फैन बन गया. मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया है. अगर मेरी हरकत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.”
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में मीडिया ने घर वालों से किए तीखे सवाल, गौरव खन्ना हो गए इमोशनल; आंखों से छलक पड़े आंसू
रणवीर का यह मजाक महोत्सव के दौरान तब शुरू हुआ जब उन्होंने ऋषभ के किरदार की मिमिक्री की. हालांकि, ऋषभ ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन रणवीर ने उनकी बात नहीं मानी. इस वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना का सिलसिला शुरू हो गया और रणवीर को पब्लिकली माफी मांगनी पड़ी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…