मनोरंजन

बेवफा बीवी या मासूम प्रेमिका? सोनम रघुवंशी केस से मिलती है इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म की कहानी! देखकर उड़ जाएंगे होश

Murder Mystery Crime Thriller Film: सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री से कम नहीं लगती. शादी के कुछ ही दिन बाद हनीमून पर गए पति राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है और 17 दिन बाद सोनम गाजीपुर से मिलती है. इस पूरे घटनाक्रम में शक की सूई बार-बार सोनम की ओर घूमती है. ऐसे में यह केस एक बॉलीवुड थ्रिलर की याद दिलाता है, जिसमें पत्नी ही पति की कातिल होती है.

सोनम रघुवंशी जैसे ही पति को मौत के घाट उतार देती है बीवी

ऐसी ही एक फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी – “जाने जान”, जिसमें बेवफाई, रहस्य और क्राइम का दमदार मिश्रण है. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी वेस्ट बंगाल के छोटे शहर कलीपोंग में सेट की गई है. फिल्म की लीड स्टार कास्ट में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा शामिल हैं.

कहानी जान उड़ जाएंगे होश

फिल्म में करीना ने माया डिसूजा नाम की एक सिंगल मदर का किरदार निभाया है, जो एक बेकरी चलाती है. उसका पड़ोसी नरेन (जयदीप) गणित का शिक्षक है जो माया से एकतरफा प्यार करता है. माया का पति, जिससे वह सालों से अलग रह रही होती है, एक दिन शराब के नशे में उसके घर आ धमकता है. बहस बढ़ती है और माया गलती से अपने पति की हत्या कर देती है.

ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी अपने जन्मदिन के मौके पर बनीं गोल्डन गर्ल, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर, देखें Photos

पड़ोसी संग मिलकर लाश को लगाती है ठिकाने

इसके बाद कहानी में शुरू होती है सस्पेंस और इमोशन की जंग. नरेन, माया की मदद करता है शव को छिपाने में, लेकिन जल्द ही पुलिस जांच में जुट जाती है. विजय वर्मा ने इस केस की जांच कर रहे इंस्पेक्टर करण आनंद का किरदार निभाया है, जो माया से झूठा प्रेम जताकर सच्चाई उगलवाना चाहता है. ऐसे में सवला उठता है कि क्या माया बच पाएगी? क्या उसका रहस्य उजागर होगा? और नरेन का क्या होगा – ये सब फिल्म के क्लाइमैक्स को बेहद रोमांचक बनाते हैं.

दर्शकों ने इसे एक शानदार क्राइम थ्रिलर बताया

IMDB पर इस फिल्म को 7.0 रेटिंग मिली है, और दर्शकों ने इसे एक शानदार क्राइम थ्रिलर बताया है. यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो मर्डर मिस्ट्री और इमोशनल ड्रामा पसंद करते हैं – खासकर तब, जब हकीकत भी फिल्म से मिलती-जुलती हो.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago