मनोरंजन

Saif Ali Khan Attack Update: घर में घुसकर सैफ को चाकू मारने वाले की तलाश, MP में दबोचा गया संदिग्ध

Attack On Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले की घटना की देशभर में चर्चा हो रही है. हमलावर कौन था…कहां गया?, इन सवालों के बीच मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. कथित हमलावर की कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं.

पुलिस सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हुए घातक हमले की जांच में जुटी है, सूत्रों का कहना है कि अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. और, एक संदिग्ध मध्य प्रदेश से दबोच लिया गया है. दो दिन पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि किसी अज्ञात हमलावर ने सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के कमरे में घुसकर एक करोड़ रुपए की मांग की थी. जब नर्स ने शोर मचाया, तो हमलावर ने चुप रहने की धमकी दी और बाद में सैफ पर हमला कर दिया.

सैफ की बीवी करीना खान ने पुलिस से कहा कि सैफ बच्चों और महिलाओं को बचाने के लिए वहां पहुंचे थे. इसके अलावा एक हालिया जांच में सामने आया कि एक शख्‍स को दादर इलाके में हेडफोन खरीदते हुए सीसीटीवी में देखा गया है. वह नीली शर्ट में था और बाद में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नए कपड़े पहने दिखाई दिया. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी और जल्‍द ही उसे पकड़ लिया.

सैफ पर हमला करने वाला शख्स – फोटो : सोशल मीडिया

एक सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला कि उस शख्‍स ने दादर में “इकरा” नामक दुकान से हेडफोन खरीदा था. चाकू मारे जाने की घटना के बाद पुलिस अब कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

3 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

3 hours ago