ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 18 जनवरी को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया है हालांकि उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी. बुमराह टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मैचों से बाहर हो सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की जगह हर्षित राणा खेलेंगे.
बता दें, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे. उन्हें मैच की दूसरी पारी के दौरान बैक स्पाज्म की इंजरी हुई थी. तब से ही उनकी फिटनेस सवालों के घेरे में है.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा
भारत को बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. भारत अपना अभियान 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू करेगा. उनका अगला मुकाबला 23 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान से होगा. लंबे ब्रेक के बाद भारत अपना आखिरी लीग स्टेज का मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा.
सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. फाइनल 9 मार्च को होना है. फाइनल का स्थान इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत क्वालीफाई करता है या नहीं. अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो यह दुबई में खेला जाएगा. अगर भारत ग्रुप स्टेज या सेमीफाइनल में बाहर हो जाता है, तो फाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- India Open 2025: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंधु और किरण जॉर्ज बाहर
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…