सैफ अली हमला मामला
Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है. संदिग्ध की एक तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़ा बदलता नजर आया. सामने आई तस्वीर में कथित हमलावर पीले रंग की शर्ट पहने नजर आया. फिर वह कपड़े बदलकर बांद्रा स्टेशन के पास भी दिखा था.
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से ली गई है. तस्वीर सुबह 8 बजे की है. हमलावर का हुलिया बदला हुआ है. वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है. जांच अधिकारियों को सैफ अली खान मामले में संदिग्ध की एक और सीसीटीवी फुटेज मिली है, जो 12 जनवरी की है और वर्सोवा इलाके की बताई जा रही है. क्लिप में संदिग्ध जूते चोरी करता नजर आ रहा है.
मुंबई पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला जल्द उनकी गिरफ्त में होगा. अभी तक सामने आईं वीडियोज में हमलावर बेखौफ नजर आ रहा है. उसके चेहरे पर कोई शिकन तक नजर नहीं आ रही है. वह सड़कों पर टहला, हेडफोन खरीदा और फिर कहीं गुम हो गया. अब सैफ अली खान का ये हमलावर कहां होगा.
पुलिस बस इसी गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर हमला करने के बाद आरोपी बांद्रा से दादर स्थित कबूतर खाना इलाके में आया था, जहां पर उसने एक मोबाइल शॉप से हेडफोन खरीदी किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना के बाद सुबह 9 बजे हेडफोन खरीदा था.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी से ब्लेड निकाला गया, 6 घंटे चला ऑपरेशन, पैरालिसिस का था खतरा: डॉ. नितिन डांगे
बता दें, सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना को 50 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है और पुलिस फरार आरोपी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है. आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई की लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 40 से ज्यादा टीमें बनाई हैं. मुंबई, ठाणे और पालघर जिले के अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश कर रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर के मुंबई के बांद्रा थाने और रेलवे स्टेशन के बीच घूमने के दौरान यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस टीमें सघनता से इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
इस बीच अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर झांकते एक शख्स का वीडियो भी हाल ही में सामने आया, जो 14 जनवरी का है, यानी सैफ अली खान पर हुए हमले से दो दिन पहले का. यह अभिनेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था. इसमें संदिग्ध, दीवार पर कंटीले तार की वजह से बहुत ही संभलकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा. क्लिप में वह शख्स कुत्तों के भौंकने पर मौके से भागता भी नजर आया था.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…