अमिताभ बच्चन
82 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 2024-25 फाइनेंसियल इयर में सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाले अभिनेता बन गए हैं. इस साल उनकी कमाई 350 करोड़ हुई जिसकी वजह से उन्हें 120 करोड़ का टैक्स भरना पड़ा. पिछले साल यानि कि 2023-24 में शाहरुख खान 92 करोड़ टैक्स देकर सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बने थे. जिसका रिकॉर्ड अमिताभ बच्चन ने तोड़ा है.
बिग बी की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और कौन बनेगा करोड़पति सहित कई स्रोतों से होती है. खबर के मुताबिक पिछले साल सुपरस्टार ने 71 करोड़ का टैक्स भरा था, जिसके चलते 69 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी इस साल टैक्स में हुई. भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फ़िल्मों में अभिनय करने से लेकर प्रमुख ब्रांडों की पहली पसंद बनने तक, अमिताभ एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी मांग बनी हुई है.
अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने छह दशकों से ज्यादा समय से फीचर फिल्मों में सक्रिय भूमिका निभाई है. 82 साल की उम्र में भी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने हुए हैं. उनकी आखिरी फिल्म कल्कि 2898 ई. है। खबर के मुताबिक, वह जल्द ही कल्कि 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. अमिताभ बच्चन 2025 में रोमांचक प्रोजेक्ट साइन करने और अपने सभी प्रशंसकों के बीच अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के शुरू में अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में क्रिस्टल ग्रुप की आवासीय परियोजना अटलांटिस में स्थित अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था. यह संपत्ति 1.55 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें 4,5 और 6 बीएचके वाले फ्लैट हैं.
भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…