seema haider or sachin meena
Seema Hiader: पाकिस्तान से साल 2023 में अपने प्यार के खातिर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को कौन नहीं जानता. सचिन मीणा के साथ पबजी खेलते हुए उनके प्यार में पड़ने वाली सीमा हैदर ने भारत आकर सचिन से शादी कर ली थी. तब से वह उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पति सचिन के साथ रह रही थी. दोनों की प्रेम कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी.
लेकिन इन सबके बीच सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर किलकारियां गूंज उठी है. जी हां पाकिस्तानी भाभी मां बन गई है. मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सीमा ने लक्ष्मी को जन्म दिया है जिसके बाद उनके घर में खुशियों की लहर है. सीना ने बीते साल ही एक वीडियो जारी करके अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थीं. जिसके बाद अक्सर उसके कई वीडियो सामने आते रहे हैं.
पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को दो साल पहले पब्जी खेलते-खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया था जिसके बाद वो उसके प्यार में अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर को पार करके भारत आ गई थी. सीमा 5वें बच्चे की मां बनी हैं. हालांकि सीमा सतिन का ये पहला बच्चा है. सीमा को देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया ता जहां आज सुबह 4 बजे उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है.
परिवार का कहना है कि मां और बच्चा दोनों ठीक है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं. परिवार इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहा है. बेटी के जन्म के बाद सीमा और सचिन की कहानी का नया अध्याय शुरू हो गया है. इससे पहले सीमा की हिंदू रीति रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म भी कराई गई थी जिसका वीडियो भी सामने आया था. इस रस्म के दौरान एपी सिंह भी उनके घर पहुंचे थे. सीमा वकील एपी सिंह को अपना भाई मानती है.
ये भी पढ़ें: इस मामले में Amitabh Bachchan से सलमान और किंग खान शाहरुख भी रह गए पीछे, जानिए कैसे?
गोद भराई की रस्म के दौरान सीमा हैदर के भाई एपी सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वो सीमा के बच्चे को भारत की नारगिकता दिलाएंगे. बेटी के जन्म के बाद जल्द ही उसके नामकरण की रस्म भी निभाई जाएगी. सीमा इसका वीडियो भी लोगों के साथ शेयर कर सकती है. गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं. 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गई.
उनके भारत आने के बाद से बी उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया. सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई. सीमा के पहले से चार बच्चे हैं जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं. अब नवजात बच्ची उनके परिवार में 5वीं संतान है. बता दें कि सीमा और सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…