मनोरंजन

शाहरुख ने अपने जन्मदिन से पहले फैंस को दिया तोहफा, बड़े पर्दे पर दिखेंगी ‘किंग खान’ की यादगार फिल्में

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्मों ने दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. उनके अभिनय का जादू और स्क्रीन पर मौजूद उनके करिश्माई अंदाज ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एक बड़ी पहचान दी है. शाहरुख खान की फिल्मों ने हमें कई बार प्यार, दर्द, हिम्मत और दोस्ती की कहानियों से रूबरू कराया है.

उनके करियर में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा, हर तरह की कहानियां शामिल हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाती हैं. अब, शाहरुख खान अपने 60वें जन्मदिन की ओर बढ़ते हुए फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं. उन्होंने अपने सिनेमा सफर को यादगार बनाने के लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया है.

इस फेस्टिवल का उद्देश्य शाहरुख खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से पेश करना है. जिस अदाकारी और किरदार ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी, अब दर्शकों को उन्हें फिर से थिएटर्स में देखने का मौका मिलेगा. शुक्रवार को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए फेस्टिवल की घोषणा की और कहा कि उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि लोग उन्हें कौन मानते हैं या कौन नहीं, बल्कि यह मायने रखता है कि सिनेमा की रोशनी, कैमरा और थोड़ी सी मोहब्बत अभी भी चल रही है. उन्होंने अपने फैंस को इस फेस्टिवल में आने के लिए आमंत्रित किया.

मैं कौन हूं, कौन नहीं… कोई फर्क नहीं पड़ता

वीडियो को पोस्ट करते हुए शाहरुख (Shah Rukh Khan) ने कैप्शन में लिखा, “मैं कौन हूं, कौन नहीं… कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक लाइट्स, कैमरा और थोड़ा सा प्यार बरकरार है. आज से पीवीआर आईनॉक्स के सहयोग से देश भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में ‘शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल’ शुरू हो रहा है.”

फेस्टिवल में शाहरुख की कई हिट फिल्मों को शामिल किया गया है. इनमें ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिल से’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ शामिल हैं. ये फिल्में भारत में चुनिंदा पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमाघरों के साथ-साथ सिनेपोलिस के कुछ स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी. इसके अलावा, वाईआरएफ इंटरनेशनल के माध्यम से यह फेस्टिवल मध्य पूर्व, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी प्रदर्शित होगा.

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर उनके करियर की झलक दिखाने के लिए दो हफ्तों का बड़ा फेस्टिवल आयोजित किया गया है. भारत में यह आयोजन 30 से अधिक शहरों के 75 से ज्यादा सिनेमाघरों में पीवीआर और आईनॉक्स के जरिए किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: ‘Bahubali: The Epic’ ने मचाया धमाल, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई, बिग स्क्रीन पर फिर से लौटा राजमौली का जादू


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

15 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

35 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago