शाहरुख खान. (फोटो: IANS)
Shahrukh Khan Mannat: बॉलीवुड के बादशाह के रूप में मशहूर शाहरुख खान ने एक ऐसी विरासत बनाई है जो फिल्मी पर्दे से परे फैली हुई है. उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मील के पत्थर में से एक उनका मुंबई स्थित शानदार घर, मन्नत है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक है. यह सिर्फ एक आलीशान घर से कहीं ज़्यादा उनके लिए भावनात्मक रूप से गहरा और आध्यात्मिक मायने रखता है.
एक पूराने वीडियो में शाहरुख खान ने घर खरीदने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की और बताया कि यह उनके लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है. किंग खान ने बताया कि “यह घर खरीदना मेरे जीवन में सबसे कठिन कामों में से एक है, मेरे पास दुनिया में कहीं भी घर नहीं है. मेरे पास घर नहीं था क्योंकि मेरे माता-पिता इस दूनिया से जल्दी चले गए थे. मुझे घर का शौक है. मुझे एक घर चाहिए. मुझे हमेशा से एक घर चाहिए था.”
शाहरुख के लिए मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है, बल्कि उनके परिवार की विरासत है. जब उन्होंने परिवार शुरू किया तो उन्होंने घर के मालिक होने के अपने सपने को पूरा करने का दृढ़ निश्चय किया, ताकि उनके बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के पास अपना घर हो. उन्होंने बताया, “जब मेरे बच्चे हुए तो मैंने यह घर खरीदा. यह मेरे परिवार का घर है.” उन्होंने जोर देकर कहा, “हमने फैसला किया है कि हम हमेशा बॉम्बे में ही रहेंगे. इसलिए मेरे परपोते भी इसी घर में किसी पुराने पारसी परिवार की तरह रहेंगे.”
शाहरुख खान का विश्वास है कि उनके पेशेवर जीवन में चाहे जो भी हो, उनका घर हमेशा उससे अछूता रहना चाहिए. उन्होंने कहा, “अगर मेरे ऑफिस में कोई समस्या थी, तो वे इसे ले सकते हैं. मेरा स्टूडियो, वे इसे ले सकते हैं. लेकिन मेरा घर, ये मेरी पत्नी, मेरी बहन और मेरे दो बच्चों की सुरक्षा के लिए है.”
दिलचस्प रूप से शाहरुख खान ने घर के लिए नियम भी बनाए हैं, जिसमें निजता और पारिवार को समय देने पर जोर दिया गया है. इनमें से एक नियम बाथरूम जैसी निजी जगहों के अलावा घर के अंदर फोन कॉल से बचना है. अलावा शाहरुख खान के बताया कि “बच्चों को भगवान के मूल्य के बारे में पता होना चाहिए, चाहे वह हिंदू भगवान हो या मुस्लिम भगवान. इसलिए गणेश और लक्ष्मी के बाद हमारे पास कुरान भी है. यह मुझे बहुत भावुक कर देता है.”
शाहरुख खान की आगामी फिल्म “किंग” का फैन को बेसब्री से इंतजार है. किंग का निर्देशन पठान और वॉर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद कर रहे है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ बेटी सुहाना खान भी काम कर रही हैं. फिल्म संभावित रूप से 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है.
ये भी पढ़ें: अब मन्नत को छोड़कर अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहेंगे शाहरुख खान, जानिए कैसा है उनका नया आशियाना
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…