Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अब मन्नत को छोड़कर अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहेंगे शाहरुख खान, जानिए कैसा है उनका नया आशियाना

शाहरुख खान अपना आलीशान मन्नत छोड़कर मुंबई के खार इलाके में किराए के घर में शिफ्ट हो रहे हैं. मन्नत की मरम्मत के कारण शाहरुख अपने परिवार के साथ नए घर में रहेंगे.

Shahrukh Khan

शाहरुख खान का आलीशान मन्नत मुंबई में उनके फैंस के लिए किसी पर्यटन स्थल की तरह है. मुंबई आने वाले शाहरुख के हर फैंस मन्नत को बाहर से देखने जरूर जाते हैं. बादशाह शाहरुख खान का भव्य फेसिंग बंगला काफी मशहूर है और अंदर से फाइव स्टार होटल की तरह दिखता है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने ऐतिहासिक बंगले मन्नत को छोड़ने का फैसला किया है. और अब वह मुंबई के खार इलाके में स्थित एक किराए के घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं. आलीशान मन्नत, जो कि शाहरुख का एक भव्य और प्रसिद्ध घर है, अब मरम्मत के कारण खाली किया जाएगा.

मन्नत में मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू

खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ मन्नत छोड़ने का निर्णय लिया है क्योंकि मन्नत के रेनोवेशन का काम शुरू होने वाला है. मन्नत का आकार काफी बड़ा है और उसकी मरम्मत में काफी वक्त लग सकता है, जिससे शाहरुख को कुछ समय के लिए किराए के घर में रहने की आवश्यकता पड़ रही है. यह एक बड़ा कदम है, लेकिन शाहरुख का नया घर भी लग्जरी से भरपूर है.

नए घर का पता और किराया

शाहरुख खान का नया आशियाना मुंबई के पाली हिल्स इलाके में स्थित पूजा कासा नाम की बिल्डिंग में है. उन्होंने इस बिल्डिंग के दो लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट लीज पर लिए हैं. दोनों अपार्टमेंट की कुल मिश्रित एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट है, जो मन्नत के 27,000 वर्ग फीट से कहीं छोटा है. शाहरुख ने इन दोनों अपार्टमेंट्स को 36 महीने के लिए लीज पर लिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है. इनके किराए की बात करें तो, इन अपार्टमेंट्स का कुल मासिक किराया 25.15 लाख रुपये है, साथ ही शाहरुख को 68.97 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी चुकाना होगा.

पूजा कासा बिल्डिंग का स्वामित्व भगनानी परिवार के पास है, जिसमें जैकी, दीपशिखा और वाशु भगनानी शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि भगनानी परिवार भी इस बिल्डिंग में रहता है, और अब वह शाहरुख खान के पड़ोसी बन जाएंगे.

शाहरुख के नए घर का लग्जरी अंदाज

शाहरुख का नया घर भी लग्जरी और आरामदायक है, हालांकि यह मन्नत के मुकाबले छोटा है. फिर भी, यह घर एक खूबसूरत डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जो शाहरुख के जीवनशैली के अनुरूप है. इस नए घर के किराए की रकम और अन्य खर्चे यह दर्शाते हैं कि शाहरुख का लग्जरी जीवन और शाही स्वभाव अब भी बरकरार है.


ये भी पढ़ें: चहल-धनश्री के तलाक पर इस दिन आएगा फैसला, Yuzi को चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest