रामायण फिल्म के बजट से भी ज्यादा बड़ी खबर है इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा की जा रही है. पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स रहे हैं. फैंस हमेशा से तीनों खानों को एक फिल्म में साथ देखना चाहते थे और अब ये चाहत पूरी होने जा रही है.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी पहली वेब सीरीज़ “द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” (The Ba****ds Of Bollywood) के साथ इसे लगभग मुमकिन बना दिया है.
सोमवार (8 सितंबर) को जारी ट्रेलर में शाहरुख (Shahrukh Khan) और आमिर को कैमियो रोल में दिखाया गया है. इससे पहले जारी किए गए एक प्रीव्यू में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो दिखाया गया था. हालांकि, तीनों खान एक ही फ्रेम में नज़र नहीं आते, लेकिन एक ही सीरीज़ में छोटे-छोटे सीन भी इस सीरीज को ऐतिहासिक बना रहे हैं. फैन्स अब भी इंतज़ार कर रहे हैं कि क्या आर्यन खान उन्हें स्क्रीन पर साथ ला पाते हैं.
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्युस की जा रही इस सीरीज़ (The Bads Of Bollywood) में ‘किल’ मूवी से छाए एक्टर लक्ष्य, आसमान सिंह का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, जो एक बड़ा स्टार बनने का सपना देखता है. उसका सफ़र संघर्षों, फैमिली सपोर्ट और इंडस्ट्री के प्रभावशाली लोगों से झगड़ों से भरा है.
इस शो में बॉबी देओल, सहर बंबा, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, अन्या सिंह और मनीष चौधरी जैसे कई कलाकार हैं. इसके अलावा रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कृति सेनन, सैफ अली खान, राजकुमार राव और एसएस राजामौली जैसे बड़े नाम भी इसमें नज़र आएंगे.
इस सीरीज़ का डायरेक्शन आर्यन खान ने किया है और इसको प्रोड्युस गौरी खान कर रहीं हैं. सीरीज में म्युजिक शाश्वत सचदेव और अनिरुद्ध रविचंदर का है. इसके अलावा अरिजित सिंह ने गाना गाया है. द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड 18 सितंबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. फैन्स इस बात को लेकर बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या तीनों खान सीरीज में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगें.
ये भी पढ़ें: The Chase: कैप्टन कूल का स्क्रीन पर बोल्ड एक्शन अवतार, धोनी का सस्पेंस से भरा टीजर आया सामने
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…