मनोरंजन

Shefali Jariwala को बचपन से थी एक गंभीर बिमारी, 15 सालों तक लड़ी जंग, मानने वाली थी हार

Shefali Jariwala के निधन से एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. अस्पताल स्टाफ के मुताबिक एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है.

जब से लोगों को पता चला है की शेफाली इस दुनिया को छोड़ गई हैं तभी से कई बड़े टीवी सितारें उनकी डेथ पर दुख जता रहे हैं.

अब शेफाली हमारे बीच नहीं है. वैसे तो एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है. लेकिन, क्या आप जानते है बचपन से ही वे एक बीमारी की चपेट में थीं.

अपनी इस बीमारी की जानकारी खुद शेफाली ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी और लोगों को अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क रहने के लिए जागरुक किया था.

इस बिमारी की चपेट में थी शेफाली जरीवाला

दरअसल, शेफाली के बचपन से ही मिर्गि के दौरे पड़ते थे. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.

अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया-

“मुझे 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा पड़ा था. मुझे याद है कि उस समय मुझ पर पढ़ाई में अच्छा करने का बहुत दबाव था. तनाव और चिंता से किसी को भी दौरे पड़ सकते हैं. यह आपस में जुड़ा हुआ है, आपको डिप्रेशन की वजह से दौरा पड़ सकता है और इसके उल्टा भी हो सकता है.”

शेफाली ने आगे बताया कि उन्हें स्कूल में, सड़क पर चलते हुए, कहीं भी दौरे पड़ जाते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि इस बिमारी के कारण उनके आत्मविश्वास पर भी काफी असर पड़ा था.

15 साल तक बिमारी से लड़ी जंग

इसी इंटरव्यू के दौरान शेफाली जरीवाला ने बताया था कि वो इसी बिमारी की वजह से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में दिखाई नहीं देती थीं.

एक्ट्रेस ने कहा- “हालांकि आज मैं इस बीमारी के बारे में खुलकर बात कर रही हूं लेकिन उस वक्त ऐसा कर पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था.”

बता दें, शेफाली लगभग 15 सालों तक इस बीमारी की चपेट में रही थीं और एक्ट्रेस के परिवार के स्पोर्ट और प्यार ने उन्हें इससे लड़ने की हिम्मत दी.

ये भी पढ़ें- अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago